दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला और एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का हुआ निधन, भारत से जुड़ा था कनेक्शन
Gina Lollobrigida Passed Away: साल 2021 में जीना लोलोब्रिगिडा की जांघ की हड्डी टूट गई थी, जिसकी 2022 सितंबर में सर्जरी की गई थी। हालांकि सर्जरी के बाद जीना लोलोब्रिगिडा रिकवर हो गई थीं और चलने-फिरने भी लगी थीं।

Gina Lollobrigida Passed Away: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के तौर पर मशहूर इटालियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का निधन हो गया है। 95 साल की जीना लोलोब्रिगिडा ने 50 और 60 के दशक में यूरोपीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। आपको बता दें कि जीना लोलोब्रिगिडा का एक भारतीय कनेक्शन भी था। उन्हें 20वीं सदी की मोनालिसा भी कहा जाता था। जीना लोलोब्रिगिडा के निधन से पूरे हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि अभी तक उनके मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। आपको बता दें कि साल 2021 में जीना लोलोब्रिगिडा की जांघ की हड्डी टूट गई थी, जिसकी 2022 सितंबर में सर्जरी की गई थी। हालांकि सर्जरी के बाद जीना लोलोब्रिगिडा रिकवर हो गई थीं और चलने-फिरने भी लगी थीं। वह तब सुर्खियों में आई थीं जब दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन्होंने इटली में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
परिवार का बिजनेस छोड़ बनीं एक्ट्रेस
जीना लोलोब्रिगिडा का नाम उन इंटरनेशनल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल था जो हॉलीवुड सिनेमा की गोल्डन एज का हिस्सा रहे थे। जीना 50 और 60 के दशक में यूरोपीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हो गई थीं। आपको बता दें कि जीना लोलोब्रिगिडा के परिवार में किसी का भी फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था। हालांकि इन सबके बावजूद भी जीना ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और कामयाबी भी हासिल की है। जानकारी के अनुसार जीना लोलोब्रिगिडा के पैरेंट्स फर्नीचर का काम करते थे। लेकिन जीना ने परिवार के बिजनेस से जुड़ने के बजाय ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया था।
करिश्मा कपूर से जुड़ा है कनेक्शन
जीना लोलोब्रिगिडा ने सबसे पहले ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने इटालियन फिल्मों में कुछ छोटे रोल भी निभाए। जीना लोलोब्रिगिडा का निकनेम 'लोलो' था। सभी लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते थे। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपना लोलो निकनेम, जीना लोलोब्रिगिडा से ही प्रभावित होकर अपनाया था। जब जीना लोलोब्रिगिडा का करियर नीचे की तरफ जाने लगा तो वह फोटो जर्नलिस्ट बन गई थीं और इसमें भी उन्होंने खूब नाम कमाया था। आपको बता दें कि जीना लोलोब्रिगिडा का 2 बार यौन शोषण भी हुआ था जिसके बारे में उन्होंने खुद लोगों को बताया था।












Click it and Unblock the Notifications