Women's Day Special: 'हौसलों की उड़ान' भर रही बिहार की बेटी आयशा एस एमन, जानिए कुछ ख़ास
Women's Day Special Ayeesha S Aiman News: आयशा एस एमन का जन्म बिहार की पटना में एक मध्यमवर्गीय हिन्दु परिवार में '19 सितंबर 1996' को हुआ था। मां आशा देवी और पिता कृष्णा प्रसाद की लाडली आयशा बचपन से ही होनहार रही हैं।
दादा स्वर्गीय रामनाथ प्रसाद जो कि सुपरिटेंडेंट, कस्टम एक्साइज़ डिपार्टमेंट में थे, आयशा का पालन पोषण एक अनुशासित परिवार के एडमिनिस्ट्रेटिव बैकग्राउंड में हुआ है। आयशा एमन ने '2015' में 'मिस इंडिया इंटरनेशनल' का खिताब अपने नाम किया।

इस खिताब को जीतने के बाद से ही आयशा की खूबसूरती की चर्चा चारों तरफ फैल गई और तभी से यह काफी चर्चाओं में हैं। आयशा एमन ने उस वक्त और सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने जापन में होने वाले मिस इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेन्ट में इन्डिया को इन्टरनेशनल मंच पर रिप्रजेंटे किया था।
आयशा को जापान टूरिज़म के द्वारा इन्डिया में जपान टूरिज़्म का एम्बेसडर बनाया गया। उनकी स्कूली शिक्षा बिहार के पटना के रविन्द्र बालिका विद्यालय से हुई। प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरीन्ग किया।
एयरोनॉटिकल इंजीनियरीन्ग के इन्टरेन्स परिझा मे आयशा ने पुरे इन्डिया मे टॉप किया था। आयशा ने भौतिक स्नातक की भी पढ़ाई की है। उन्होंने पढ़ाई करते हुए मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। माडलिंग के क्षेत्र में आयशा ने अपना परचम लहराया।
मिस इंडिया रह चुकी आयशा देश और विदेश के कई ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। शाहरुख़ खान, महेंद्र सिंह धोनी से लेकर जैकलीन फ़र्नाडिस के साथ काम किया है। आयशा को मॉडलिंग करियर का सर्वश्रेष्ठ सम्मान कोरिया में इन्टरनेशनल कल्चर एशोशिएसन की तरफ़ से एशिया स्टार माडल का अवार्ड भी मिल चुका है ।
मॉडलिंग की दुनिया में अपना परचम लहराने के बाद आयशा ने बॉलीवुड की तरफ़ रुख़ किया। आयशा बहुत ही खूबसूरत और कौशल युक्त अभिनेत्री है, इन्होंने अपने एक्टिंग डेबयू मधुर भंडारकर की फिल्म इन्डिया लॉकडाउन से किया, जिसम आयशा ने कमाठीपुरा में रहने वाली सेक्स वर्कर कमली का चरित्र निभाया।
आयशा ने इन्डिया लॉकडाउन में अपने बोल्ड अभिनय से लोगों को काफी प्रभावित किया है । 2023 में आई वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नंदिनी का किरदार निभाया है। इन्होंने अपनी अदाओं और अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। 'Inspector Avinash' वेब सीरीज में आयशा का एक बोल्ड सीन भी आया है।
आयशा ने 2020 में आई फिल्म 'cuffed' में भी काम किया है। आयशा 'India lockdown' और inspector avinash जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना दिया। बिहार की जनता को आयशा के आने वाली फिल्मो का बेसब्री से इंतजार है।
बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में आयशा जल्द ही नजर आने वाली है। जिसमें Pakhi, Miss Massakalli Tripathi, AK47 ओर Inspector Avinash Part 2 है। आयशा के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन follower है और फेसबुक पर 1 मिलियन फॉलोअर है। आयशा वीकेंड पर पटना आने के साथ अपने मित्रों से भी मिलती हैं। एक्टिंग के क्षेत्र में तेजी से बड़ा नाम बनते जा रही पटना की बेटी पर पूरे बिहार को गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications