Woman's Day 2024: गंगूबाई काठियावाड़ी से लेकर छपाक तक... महिलाओं का साहस और ताकत दिखाती हैं ये फिल्में

Bollywood films on woman: दुनिया में जितना महत्व आदमियों को दिया जाता है, उतना ही महिलाओं को भी दिया जाना चाहिए। इसकी वजह महिलाओं का वो योगदान है, जो उन्होंने समाज में बराबरी के हक के लिए दिया है। यही वजह है कि हर साल 8 मार्च को महिलाओं के योगदान को याद करते हुए वुमनंस डे मनाया जाता है।

बॉलीवुड की बात करें तो इंडस्ट्री ने कई फिल्मों के जरिये महिलाओं के योगदान को याद किया है। ऐसे में हम आपको इस वुमंस डे पर ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आप महिला दिवस के दिन देख सकते हैं।

Women s Day

नारी शक्ति को दिखाती है 'कला'
कला फिल्म की बात करें तो तृप्ति डिमरी की ये फिल्म एक महिला को खुद के सपने को उड़ान देने के लिए बनी है। फिल्म के जरिये ये दिखाया गया है कि जब वो ये पेशा चुनती है तो समाज उसे चैन से जीने नहीं देता। इसके बाद वो खुद की लड़ाइयां खुद ही तय करती है।

गंगूबाई की जिंदगी पर बनी है ये फिल्म
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी गंगू की जिंदगी पर बनी फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गंगूबाई को कथित प्रेमी ने चंद पैसों के लिए बेच दिया। इसके बाद उसे सेक्स वर्कर बनने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि, गंगूबाई ने फिर सेक्स वर्कर्स को समाज में इज्जत दिलवाने, उन्हें शिक्षा का अधिकार देने और फिर उन्हें कानूनी अधिकार दिलवाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी।

जाह्नवी की ये फिल्म है शानदार
द कार्गिल गर्ल गुंजन सक्सेना में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में गुंजन 1999 में हुए कारगिल युद्ध में जवानों की मदद करती है। गुंजन ने जवानों को रेक्स्यू भी किया था। फिल्म बहुत ही शानदार है और महिला दिवस पर सभी लोगों को इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

सच्ची घटना पर आधारित है 'छपाक'
साल 2020 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एक एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लक्ष्मी के किरदार में हैं। उसपर अटैक किया जाता है मगर फिर भी वो अपने लिए खड़ी रहती है और इंसाफ पाने तक लड़ती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+