'वो छोकरी' वाली पल्लवी जोशी कैसे बन गई 'The Kashmir Files' की राधिका मेनन? जानिए सच

नई दिल्ली, 15 मार्च। फिल्म The Kashmir Files ने लोगों को एक गंभीर मुद्दे पर सोचने को मजबूर कर दिया है। फिल्म में एक्टर दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर , पल्लवी जोशी और भाषा सुंबली जैसे मंझे हुए कलाकारों ने दिल को छू लेने वाला अभिनय किया है लेकिन एक कलाकार ने अपने किरदार से सबको हैरान कर दिया है और वो कलाकार हैं पल्लवी जोशी, जिन्होंने फिल्म में प्रोफेसर राधिका मेनन की भूमिका निभाई है, जो अपने विश्वविद्यालय के छात्रों को 'आजाद कश्मीर' के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करती है।

'लोग प्रोफेसर राधिका मेनन से नफरत करें'

'लोग प्रोफेसर राधिका मेनन से नफरत करें'

नंबे के दशक की खूबसूरत अदाकारा पल्लवी जोशी को हमने आज तक एक बबली, चुलबुली और प्यारे से करेक्टर के रूप में देखा है लेकिन इस फिल्म का किरदार उन्हें एक ग्रे शेड वाले रोल से मैच कराता है। इस फिल्म के करेक्टर के बारे में पल्लवी ने खुद कहा कि 'मैं खुद चाहती हूं कि लोग प्रोफेसर राधिका मेनन से नफरत करें।'

 वो मेरे किरदार को किस रूप में लेते हैं?'

वो मेरे किरदार को किस रूप में लेते हैं?'

अपने रोल के बारे में बात करते हुए पल्लवी ने कहा कि 'मुझसे ज्यादा मेरे पति विवेक अग्निहोत्री को मुझ पर भरोसा था कि मैं ये रोल कर सकती हूं, इसलिए अगर मैंने इस रोल में कुछ किया है तो क्रेडिट मेरे पति को जाता है। उन्हें लगा कि ये रोल मैं कर सकती हूं, मैं आपको बताऊं कि मैंने इस रोल के करने में काफी मेहनत की है, अब लोगों के ऊपर है कि वो मेरे किरदार को किस रूप में लेते हैं?'

 ‘वो छोकरी' के लिए नेशनल अवॉर्ड

‘वो छोकरी' के लिए नेशनल अवॉर्ड

मालूम हो 4 अप्रैल, 1969 को मुंबई में जन्मी पल्लवी जोशी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था।उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में बाल कलाकर का रोल प्ले किया। वह 'रुकमावती की हवेली', 'सूरज का सातवां घोड़ा', 'त्रिसंघी, रिहाई' जैसी आर्ट फिल्मों में, 'सौदागर', 'पनाह' और'मुजरिम' जैसी कमर्शियल सिनेमा में नजर आ चुकी हैं। टीवी के दर्शक उन्हें 'अल्पविराम', 'मृगनयनी' और 'आरोहण' जैसे सीरयल के लिए याद करते हैं। वह 'तलाश', ' 'इम्तहान,' 'ये कहां आ गए हम', 'जुस्तजु' और' कहना है कुछ मुझको' जैसे शोज के लिए मशहूर रही हैं। उन्हेें टेलीफिल्म 'वो छोकरी' के लिए नेशनल अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी नेशनल अवॉर्ड) भी मिल चुका है।

फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स

फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स

तो वहीं 'सा रे गा मा पा मराठी लिटिल चैंप्स' के लिए एंकर का भी काम कर चुकी हैं। फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का नेशल अवार्ड भी मिला था।

प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री से की है शादी

उन्होंने जाने-माने डायरेक्टर प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री से 28 जून 1997 को शादी की थी। इस शादी से उन्हें दे बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+