Wimbledon 2024: लंदन में आमिर खान ने अपने बारे में खोला बड़ा ये राज, अगर ऐसा होता तो नहीं बनते एक्‍टर

Wimbledon 2024: विंबलडन चैंपियनशिप में पहुंची बॉलीवुड की हस्तियों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इन स्‍टार्स में बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अमिर खान भी शामिल हैं। लंदन में टूर्नामेंट का आनंद लेने पहुंचे आमिर खान ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया।

आमिर खान ने बताया वह बेहतरीन टेनिस प्‍लेयर थे और खिताब तक जीता था। इसके साथ ही एक्‍टर आमिर खान ने ये भी बताया कि आखिर क्‍यों टेनिस चैंपियन होने के बावजूद क्‍यों इस खेल को छोड़ दिया था।

amir khan

दरअसल, मशहूर कमेंटेटर विजय अमृतराज को विंबलडन चैंपियनशिप के दौरान दिए इंटरव्‍यू में आमिर ने टेनिस से जुड़े अपने टैंलेंट के बारे में बताया। आमिर खान ने बताया कि टेनिकस जूनियर लेवल पर बहुत अच्छे प्‍लेयर थे और तो और उन्‍होंने महाराष्ट्र स्टेट चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके साथ उन्‍होंने बताया कि किसके कारण उन्‍हें छोड़ना पड़ा था टेनिस

इस शख्‍स के एक बार कहने पर छोड़ दिया था टेनिस

स्‍टार स्पोर्ट्स इंडिया से बात करते हुए आमिर ने टेनिस बैंग्राउंड के बारे में बताया। आमिर खान ने बताया अचानक उन्‍होंने पिता के एक बार कहने पर टेनिस को अलविदा कर दिया था।

आमिर बोले - खेलने में मजा आता था लेकिन....
आमिर खान ने कहा मुझे भी अब लगता है कि मैं खेल के क्षेत्र में इतनी बुलंदियों पर पहुंच पाता लेकिन मुझे खेल देखने में बहुत मजा आता हैं और पहले इसलिए खेलता था क्‍योंकि मुझे तब खेलने में बहुत मज़ा आता था।

आमिर खान ने अपने खेल को लेकर किया ये मजाक

आमिर खान ने बताया मेरे पिताजी ने फैसला किया कि मुझे खेलना बंद कर देना चाहिए, इसलिए मैंने खेलना बंद कर दिया। हंसते हुए आमिर खान ने कहा मुझे लगता है कि मैं जहांं हूं, वहां बहुत खुश हूं। हां और टेनिस के लिए अच्छा है कि मैंने खेलना जारी नहीं रखा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+