पत्नी ट्विंकल खन्ना ने किया अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' का पहला रिव्यू, पति की मूवी पर दिया ऐसा रिएक्शन

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने पति के फिल्म 'रक्षा बंधन' का पहला रिव्यू किया है। उन्होंने फिल्म देख ली है और सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ये मूवी कैसी लगी है।

मुंबई, 10 अगस्तः बॉलीवुड के शानदार एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म कल यानी 11 अगस्त (रक्षाबंधन के दिन) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ साथ भूमि पेडनेकर सहित कुछ नए कलाकार भी नजर आने वाले हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कही जा रही थी। सोशल मीडिया पर बायकॉट रक्षा बंधन ट्रेंड कर रहा था। बॉयकॉट की बात पर अक्षय ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि फिल्में देश की अर्थव्यवस्था में काफी मदद करती हैं, इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। अब इन सबके बीच अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने पति के फिल्म 'रक्षा बंधन' का पहला रिव्यू किया है। उन्होंने फिल्म देख ली है और सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ये मूवी कैसी लगी है।

पत्नी ट्विंकल खन्ना ने पति के फिल्म का किया रिव्यू

पत्नी ट्विंकल खन्ना ने पति के फिल्म का किया रिव्यू

खबर है कि अक्षय कुमार की रियल लाइफ पत्नी ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'रक्षा बंधन' देख ली है और सोशल मीडिया पर इस मूवी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'रक्षा बंधन ने मुझे पहले हाफ में हंसाया और दूसरे हाफ में बहुत रुलाया। उन्होंने आगे लिखा- भारत के बारे में एक फिल्म, जिसका हम सभी ढोंग करते हैं, लेकिन वास्तव में मौजूद नहीं है। एक वास्तविकता जिसकी हमने ख्वाहिश की, लेकिन वो मौजूद नहीं थी। हमने 'दहेज' को 'गिफ्ट्स' का नाम दे दिया है।

फिल्म के डायरेक्टर की हुई तारीफ

ट्विंकल खन्ना ने अपने पोस्ट में फिल्म 'रक्षा बंधन' के डायरेक्टर आनंद एल राय की भी काफी तारीफ की है, जो पहले 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्में बना चुके हैं। ट्विंकल खन्ना ने लिखा है- अद्भुत आनंद राय ने बड़ी ही कुशलता से एक ऐसी दुनिया का निर्माण किया है, जहां भाई-बहन एक दूसरे को चिढ़ाते हैं, एक दूसरे का समर्थन करते हैं और आखिर में एक साथ जीत हासिल करते हैं।

ट्विंकल खन्ना ने कहा- नम हो जाएंगी आंखें

ट्विंकल ने 'रक्षा बंधन' का रिव्यू करते हुए लिखा है- मानसिकता बदलने के साथ चुनौती ये है कि ये बातचीत बड़े पैमाने पर पहले से ही परिवर्तित लोगों के बीच फैलती जा रही है। ये शायद एकमात्र सिनेमा ही है, जिसमें ढेर सारे लोगों के दिल और दिमाग में उतरने की शक्ति है। रक्षा बंधन भले ही आपको हंसाए, लेकिन मैं आपको डेयर देती हूं कि जब आप थियेटर से निकलेंगे तो आपकी आंखें नम होंगी।

फिल्म को बॉयकॉट करने की हो रही गुजारिश

फिल्म को बॉयकॉट करने की हो रही गुजारिश

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर #BoycottRakshaBandhan ट्रेंड हो रहा है। कुछ लोग फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने अक्षय कुमार पर 'दो तरह के रवैये' का आरोप लगाया है।

अक्षय कुमार से लोग हैं नाराज

अक्षय कुमार से लोग हैं नाराज

लोगों ने अक्षय कुमार के पुराने वीडियो और ट्वीट शेयर किए हैं जिनमें वह मूर्ति पर दूध चढ़ाकर बर्बाद करने की बजाय किसी जरुरतमंद को खिलाने या पैसे देने की बात कर रहे हैं। कुछ और वीडियो भी हैं, जिनमें वह खुद मंदिर में जाकर पूजा-पाठ भी कर रहे हैं। इसी बात पर लोग अक्षय कुमार से नाराज नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+