पति जुबीन गर्ग की पार्थिव देह देख टूट गईं पत्नी गरिमा सैकिया, रोता देख फैंस की आंखें हुईं नम
सिंगापुर में 19 सितंबर 2025 को सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हो गया। वो वहां एक फेस्टिवल अटेंड करने गए थे। उनकी जान स्कूबा डाइविंग करते वक्त हुई। 2 दिन बाद उनकी पार्थिव देह गुवाहाटी पहुंची। हवाई अड्डे पर जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर के पहुंचते उनके फैंस भावुक हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी और कई सरकारी अधिकारी भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
जुबीन के सम्मान में "जय जुबीन दा" के नारे लगाए और उनके गाए गीत गुनगुनाए। इस दौरान उनकी पत्नी और इमोशनल हो गईं और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया आए वीडियो में फिल्म निर्माता गरिमा सैकिया गर्ग रोती नजर आईं। वो अपने पति के अंतिम दर्शन कर रहीं थी, तभी वो टूट गईं और बिफर गई। ये वीडियो देख उनके और जुबीन के फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

हवाई अड्डे से जुबीन गर्ग की पार्थिव देह लेकर जो काफिला निकला उसमें उनकी पसंदीदा कार को भी शामिल थी। ये वही कार है, जिसमें वह अक्सर अपने कार्यक्रमों में जाते थे। भारी सुरक्षा के बीच पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान पर ले जाया गया, जहां परिवार के सदस्य अंतिम दर्शन कर सके। इसके बाद पार्थिव शरीर को सरुसाजाई के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा। हालांकि अभी तक उनके अंतिम संस्कार की जानकारी सामने नहीं आई है। उनके फैंस को अंतिम दर्शन शाम 7 बजे तक करवाएं जाएंगे।
बता दें, जुबीन गर्ग ने अपने तीन दशकों के लंबे करियर में कई भाषाओं और बोलियों में करीब 38,000 से अधिक गाने गाए हैं। अपनी कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन के जरिए जुबिन ने कई जरूरतमंदों की मदद की और फुटबॉल चैरिटी मैचों में भी भाग लिया। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने अपने गुवाहाटी स्थित घर को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया था, जो उनकी उदारता को दर्शाता है। वह हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications