199 रुपए की चप्पलों में क्यों नजर आ रहे हैं सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, जानें इसके पीछे की सच्चाई
फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशनल इवेंट्स में विजय देवरकोंडा सिंपल चप्पलों में नजर आ रहे हैं। उनकी ये चप्पलें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
मुंबई, 2 अगस्तः साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'लाइगर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म की स्टार कास्ट मूवी के प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रही है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे जोर शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशनल इवेंट्स में विजय देवरकोंडा सिंपल चप्पलों में नजर आ रहे हैं। उनकी ये चप्पलें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

चप्पलों में नजर आ रहे हैं विजय
फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सबसे पहले विजय देवरकोंडा को चप्पलों में देखा गया था। इवेंट में विजय को चप्पल पहने देखकर रणवीर सिंह तक चौंक गए थे। जानकारी के अनुसार उनकी इन चप्पलों की कीमत सिर्फ 199 रुपये है जो अब सुर्खियों में छाई हुई है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से विजय देवरकोंडा को अब हर इवेंट में वही चप्पल पहने देखा जा रहा है। इसके पीछे अब एक खास वजह सामने आई है।

फीमेल फैंस के बीच बढ़ा क्रेज
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा इस समय लगों के बीच काफी फेमस हो गए हैं। खासतौर पर फीमेल फैंस के लिए वह फेवरेट एक्टर हो गए हैं। फीमेल फैंस उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके हैंडसम लुक पर फिदा हो रही हैं। फीमेल बॉलीवुड सेलेब्स जैसे सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे भी उन्हें लेकर गॉसिप करती नजर आती हैं।
199 रुपए की हैं ये चप्पलें
फीमेल फैंस की मानें तो वह काफी हैंडसम दिखते हैं और उनका ड्रेसिंग सेंस भी एकदम लाजवाब है। इस बीच प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान उनकी फ्लिप-फ्लॉप्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चप्पलों की कीमत 199 रुपये बताई जा रही है। फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद रणवीर सिंह ने विजय का सिंपल लुक देखकर बोल दिया था- 'ऐसा लग रहा है, मेरी फिल्म के इवेंट में विजय आए हैं।'
विजय जानबूझकर पहन रहे हैं ये चप्पल
विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग मूवी 'लाइगर' के प्रमोशनल इवेंट्स में ज्यादातर टीशर्ट्स, चप्पल और नॉर्मल पैंटस और जॉगर्स में दिखाई दे रहे हैं। उनकी टी-शर्ट्स पर फिल्म 'लाइगर' से जुड़ा कुछ लिखा हुआ दिखाई देता है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की स्टाइलिस्ट हरमन कौर ने बताया है कि विजय ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं क्योंकि वह बाहर भी अपना लुक फिल्म के कैरेक्टर से मिलता-जुलता रखना चाहते हैं।

लाजवाब है विजय का ड्रेसिंग आइडिया
हरमन ने बताया कि विजय ने प्रमोशनल लुक्स के लिए खासतौर पर ये चप्पलें मंगवाई हैं। विजय की स्टाइलिस्ट ने बताया कि शुरू में उन्हें चप्पलों को लेकर थोड़ी झिझक हो रही थी लेकिन उन्हें विजय देवरकोंडा के ड्रेसिंग आइडिया पर पूरा भरोसा था और आज उनके इस सिंपल लुक की चर्चा देशभर में हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications