अचानक क्यों वायरल हुई दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव की फोटो, लोगों ने पूछा- कहां है वो

इन दिनों दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अचानक ही उनकी एक पुरानी तस्वीर वायरल होने लगी है और लोग उनके बारे में जानने लगे हैं।

मुंबई, 30 जुलाईः दिलीप ताहिल बॉलीवुड इंड्स्ट्री के काफी मशहूर एक्टर हैं। लोग उन्हें फिल्मों में उनके नेगेटिव रोल की वजह से जानते हैं। हालांकि असल जिंदगी में वह काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनके द्वारा निभाए गए नेगेटिव किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। विलेन के किरदार में दिलीप ताहिल ने अपीन एक अलग ही छाप छोड़ी है। आपको बता दें कि दिलीप ताहिल ने 'कयामत से कयामत तक', 'इश्क', 'राजा', 'छोटा चेतन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'दौलत की जंग', 'दीवाना', 'डर' 'बाजीगर' जैसी कई फिल्मों में शानदार रोल निभाया है। वहीं इन दिनों दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अचानक ही उनकी एक पुरानी तस्वीर वायरल होने लगी है और लोग उनके बारे में जानने लगे हैं।

पापा की तरह एक्टर बनना चाहते हैं ध्रुव

पापा की तरह एक्टर बनना चाहते हैं ध्रुव

खबर है कि दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहते हैं। ध्रुव फिलहाल मॉडलिंग करियर में एक्टिव हैं लेकिन जल्द ही वह बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे हैं। ध्रुव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लेकिन उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। शायद वह नहीं चाहते कि लोग उनकी अनुमति के बिना उनके बारे में कुछ भी जान सकें।

दिलीप ताहिल शेयर करते हैं बेटे की तस्वीरें

वहीं दिलीप ताहिल भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे ध्रुव की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों में ध्रुव की शानदार पर्सनैलिटी देखी जा सकती है। वहीं फैंस को उम्मीद भी है की ध्रुव भी पिता की तरह ही शानदार एक्टर बनकर दिखाएंगे। लोग ध्रुव की तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट्स करते हैं।

दिलीप ताहल का बेटा ड्रग्स केस में हो चुका है गिरप्तार

हालांकि बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही ध्रुव कई विवादों में घिर चुके हैं। उन्हें एक बार ड्रग्स केस में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। व्हाट्सऐप चैट से पता चला था कि ध्रुव ने साल 2019-2021 तक कई बार ड्रग्स लिए थे और उन्होंने पेडलेर के अकाउंट में 6 बार इसकी पेमेंट भी की थी। ध्रुव सारी पेमेंट ऑनलाइन करते थे। इस जानकारी के पता लगने के बाद ध्रुव के घर छापेमारी की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

मां पेशे से हैं बिजनेसवुमेन

आपको बता दें कि ध्रुव का एक छोटा भाई और एक बहन भी है। वहीं ध्रुव की मां यानी दिलीप ताहिल की पत्नी अमृता पेशे से एक बिजनेसवुमेन हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहना पसंद करती हैं और अपना सारा ध्यान बिजनेस पर लगाती हैं।

पिता को है बेटे से बहुत प्यार

दिलीप ताहिल चाहते हैं कि उनका बेटा ध्रुव बॉलीवुड में अपना शानदार करियर बनाए और लोगों के बीच फेमस हो। हालांकि ड्रग केस में गिरफ्तार होने के बाद से ध्रुव को लेकर कोई इंडस्ट्री में कोई खास चर्चा नहीं है। हालांकि ध्रुव की फोटोज बीच बीच में सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+