'मुझे अपने पिता की तरह मौत नहीं चाहिए', शाहरुख खान ने क्यों कही ऐसी बात? क्या हुआ था किंग खान के पापा को
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। ऐसे में सलमान खान के बाद अब किंग खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर के रहने वाले एक शख्स ने फोन कर किंग खान को धमकाया था। इस शख्स का नाम फैजान खान बताया जा रहा है। शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फैजान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

शाहरुख धमकी मिलने के बाद से चुप हैं
वहीं मुंबई पुलिस मामले की जांच के लिए रायपुर पहुंची थी, जहां उस शख्स को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ भी की गई। शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि शाहरुख खान पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
मौत से जुड़ी अफवाहों पर मस्ती करते हैं शाहरुख
आपक बता दें कि शाहरुख खान कई बार अपनी मौत से जुड़ी अफवाहों पर मस्ती करते नजर आए हैं। वह कई इवेंट्स पर अपनी मौत से जुड़ी अफवाहों की चर्चा भी करते हैं और उस पर हंसते भी हैं। एक बार किंग खान को लेकर खबर आई थी कि उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई है और खुद एक्टर ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।
'प्लेन क्रैश में मौत होने के बाद मेरा दिन अच्छा गुजरा'
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था- प्लेन क्रैश में मौत होने के बाद मेरा ये हफ्ता अच्छे से गुजरा। सेट पर एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था और लोगों ने ये सब कह दिया। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था- मुझे मेरे पिता की तरह मौत नहीं चाहिए।
शाहरुख खान के पिता को कैंसर था
शाहरुख खान ने उस इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता को कैंसर था। कैंसर की बात सुनते ही सब लोग उनसे दूरी बनाने लगे थे। यहां तक कि ड्राइवर तक ने गाड़ी चलाने से मना कर दिया था। तब शाहरुख खुद गाड़ी चलाकर अपने पिता के शव को लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications