सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' क्यों साबित होगी Blockbuster, जानें 5 बड़े कारण
Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज करते हैं। सलमान खान की मानें तो ईद का खास मौका उनके लिए लकी चार्म की तरह काम करता है।

Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान की फिल्म का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ समय से सलमान खान साल में एक बार ही लीड हीरो के तौर पर बड़े पर्दे पर नजर आते हैं और ऐसे में उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाती है। इस बार भी लोगों को कुछ ऐसी ही उम्मीदे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आगामी 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लोगों की मानें तो ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे कारण जिनके चलते ये फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है और बहुत ही शानदार कारोबार भी कर सकीत है।
ईद पर रिलीज हो रही है फिल्म
सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज करते हैं। सलमान खान की मानें तो ईद का खास मौका उनके लिए लकी चार्म की तरह काम करता है। ईद के समय रिलीज हुईं उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।
सलमान खान की फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। सलमान खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनके फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। इसके अलावा सलमान खान करीब 3 साल बाद लीड हीरो के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर का चला जादू
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर में सलमान खान की अपनी को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ लव केमेस्ट्री, कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और भरपूर एक्शन देखने को मिला था। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सुपरहिट साबित होगी। देखें ट्रेलर-
फिल्म के एडवांस बुकिंग की धूम
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग गत 18 अप्रैल (मंगलवार) को शुरू हो चुकी है। फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चल सकती है। लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
फिल्म में एकसाथ दिखेंगे कई कलाकार
जानकारी के अनुसार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एकसाथ कई कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, पलक तिवारी, जस्सी गिल भी नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म के गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications