पुलिस से क्यों भाग रहे हैं रणवीर अल्लाहबादिया? सामने आकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया पूरा सच

Ranveer Allahbadia: फेमस पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और उनके दोस्त कॉमेडियन समय रैना इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। आपको बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया पैरेंट्स पर भद्दी टिप्पणी कर लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

क्या सच में पुलिस से भाग रहे हैं रणवीर अल्लाहबादिया
फिलहाल रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर खबर आ रही थी कि वह अपना फोन बंद करके गायब हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद ही रणवीर ने खुद इस मामले में सामने आकर सफाई दी है। उन्होंने बताया है कि वो भाग नहीं रहे हैं।

Ranveer Allahbadia

पॉडकास्टर ने सामने आकर बताई सच्चाई

-रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा है- मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें जान से मारने और उनकी फैमिली को चोट पहुंचाने की धमकियां मिल रही हैं। रणवीर ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा है- मैं और मेरी टीम पुलिस और दूसरी सभी अथॉरिटीज के साथ को-ऑपरेट कर रहे हैं।

-रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसीज की जांच में मदद करूंगा। इसके अलावा रणवीर ने पैरेंट्स पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अफसोस जताते हुए लिखा है- पैरेंट्स को लेकर की गई मेरी टिप्पणी बहुत ही असंवेदनशील और अपमानजनक था।

रणवीर अल्लाहबादिया ने लोगों से मांगी माफी

-पॉडकास्टर ने लिखा है- ये मेरी मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है कि मैं सही करूं और मैं सच में इसके लिए सभी लोगों से माफी मांगता हूं। रणवीर ने उन्हें मिलने वाली धमकियों के बारे में भी लोगों को बताया है।

-उन्होंने लिखा है- मुझे लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो मुझे जाने से मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

'मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है'

रणवीर अल्लाहबादिया ने आगे लिखा है- कुछ लोग मेरी मां के क्लीनिक में पेशेंट बनकर घुसे थे। मैं बहुत डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता है कि मैं क्या करूं। इसके बाद, रणवीर ने आखिर में ये भी लिखा है कि वो भाग नहीं रहे हैं। उन्हें पुलिस और भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। वह मामले की जांच में मदद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+