क्यों फ्लॉप होने की कगार पर है 'किसी का भाई किसी की जान', सलमान खान की फिल्म की 5 बड़ी गलतियां
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan 5 Big Mistakes: सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की कहानी में लोगों को कोई लॉजिक नजर नहीं आया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan 5 Big Mistakes: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की हालत बॉक्स ऑफिस पर पर काफी खराब नजर आ रही हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए आज एक सप्ताह हो गया है लेकिन ये मूवी अभी तक 100 करोड़ रुपए तक नहीं कमा पाई है। ऐसे में सलमान खान की फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर खड़ी है। करीब 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म को देश भर में 4,500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है लेकिन इसके बाद भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। लोगों की मानें तो फिल्म में ऐसी कई गलतियां हैं जिसने दर्शकों को निराश किया है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी 5 बड़ी गलतियों के बारे में।
1. सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की कहानी में लोगों को कोई लॉजिक नजर नहीं आया है। अगर आप फिल्म में लॉजिक ढूंढने बैठेंगे, तो ऐसे कई सीन देखने को मिलेंगे जिसमें आपको पता ही नहीं चलेगा कि ये सीन क्यों और कैसे शुरू हुआ और कब खत्म हो गया। फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जिन पर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है जैसे कि सलमान खान एक उंगली पर ही भारी सामान उठा लेते हैं। एक्शन सीन में भाईजान के ऊपर से गाड़ी चली जाती है और वो तब भी उठकर खड़े हो जाते हैं।
2. आपको बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म साउथ की सुपरहिट मूवी 'वीरम' का ऑफिशियल रीमेक है। इसकी कहानी में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। ऐसे में फिल्म की कहानी में कोई नयापन देखने को नहीं मिला है। वही पुरानी घिसी-पिटी कहानी दर्शकों को निराश कर देती है। लेखक और निर्देशक फिल्म में कोई नयापन नहीं ला पाए हैं।
3. सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' उनकी पिछली कुछ हिट फिल्मों का मिश्रण है। इस फिल्म में आप सलमान खान की 'मैंने प्यार किया', 'जय हो' 'बॉडीगार्ड' और 'अंतिम' जैसी फिल्मों की झलक देख सकते हैं। ऐसे में सब कुछ मिलाकर फिल्म की कहानी खिचड़ी जैसी प्रतीत होती है।
4. फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को देखते समय आप इस सोच में पड़ सकते हैं कि इस मूवी के अंत में क्या होगा। दरअसल इस मूवी का हर सीन लोगों की समझ के लिए बहुत ही आसान है। लोग आसानी से इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि अगले पल इसमें क्या होने वाला है। ऐसे में फिल्म में दूर-दूर तक कोई क्लाइमैक्स देखने को नहीं मिलता। क्लाईमैक्स के लिए कोई सरप्राइज भी नहीं रहता है।
5. सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साउथ के फेमस एक्टर जगपति बाबू को मेन विलेन के किरदार में देखा जा सकता है। लोगों की मानें तो नेगेटिव किरदार का सही से इस्तेमाल नहीं होने की वजह से फिल्म की कहानी में मजा नहीं आ रहा है। कई बार फिल्म के हिट होने के पीछे उसके नेगेटिव किरदार का बहुत बड़ा हाथ होता है।












Click it and Unblock the Notifications