सरेआम लोगों से क्यों लड़ने लगती हैं जया बच्चन, क्यों इतना चिढ़ती हैं एक्ट्रेस? सामने आया ये बड़ा सच
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का है, जहां वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।
जया बच्चन ने सेल्फी लेने वाले शख्स को मारा धक्का
इसी दौरान एक व्यक्ति जया बच्चन के पास आकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है, जिस पर एक्ट्रेस का मूड बिगड़ जाता है और वह गुस्से में उस शख्स को जोर से धक्का मार देती हैं। जया बच्चन का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जया बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह व्यक्ति कैमरा निकालकर जया बच्चन के करीब आता है, एक्ट्रेस तुरंत भड़क उठती हैं। वह उसे धक्का देती हैं और कड़े लहजे में पूछती हैं- क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है? इस वीडियो के चलते अब एक बार फिर जया बच्चन अपने गुस्से के चलते लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो गई हैं।
क्यों चिढ़ती हैं जया बच्चन? क्यों आता है उन्हें इतना गुस्सा?
-दरअसल ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने इस तरह किसी पर नाराजगी जताई हो। कुछ समय पहले वह अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट वाट द हेल नव्या में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें बिना इजाजत तस्वीर खींचने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं।
-पॉडकास्ट में जया बच्चन ने कहा था- मुझे ऐसे लोगों से नफरत है जो आपकी प्राइवेट लाइफ में दखल देते हैं और फिर उसे बेचकर अपना पेट भरते हैं। मुझे इससे बेहद चिढ़ है और मैं अक्सर उनसे कह देती हूं- आपको शर्म नहीं आती?
-ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी के साथ विवादित बर्ताव को लेकर जया बच्चन पहले कई बार अपनी प्रतिक्रिया लोगों के सामने रख चुकी हैं। जया बच्चन का कहना है- जब मैं कहीं जा रही होती हूं और कोई मेरी पर्सनल लाइफ में दखल देते हुए तस्वीर लेता है तो वो मुझे बिल्कुल पंसद नहीं है। क्या मैं इंसान नहीं हूं? मुझे कुछ चीजें सही नहीं लगती हैं।
जया बच्चन की हरकत पर कंगना रनौत का रिएक्शन
-जया बच्चन के वायरल वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया है और सोशल मीडिया पर जया बच्चन पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज वाली औरत।
-कंगना रनौत ने लिखा है- लोग सिर्फ इसलिए उनके टैंट्रम्स और बकवास सहते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। उनकी समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी लगती है और वह गुस्से में लड़ते हुए मुर्गे जैसी दिखती हैं। ऐसा अपमान...शर्म करो।
विवादों से जया बच्चन का पुराना नाता
पिछले एक साल में सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन कई बार अपने गुस्से से भरे बर्ताव के कारण सुर्खियों में रही हैं। विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। उन्होंने दिवंगत एक्टर मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में एक फैन को फोटोज लेने पर जोरदार डांटा था। इसके अलावा एक रेस्तरां के बाहर बिना इजाजत फोटो लेने पर भी उन्होंने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications