Gufi Paintal: जब महाभारत के भीष्म-युधिष्ठिर पर भड़के थे 'शकुनि', दोनों की हो गई थी बोलती बंद
Gufi Paintal Passed Away: महाभारत के 'शकुनि' के नाम से लोकप्रिय अभिनेता गुफी पेंटल का आज सुबह 9 बजे मुंबई में निधन हो गया। वो 78 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।

Gufi Paintal Passed Away: बीआर चोपड़ा के मेगाहिट शो महाभारत में 'शकुनि मामा' का रोल प्ले करके लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर गुफी पेंटल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से एक बार फिर से सिने जगत शोक में डूब गया है।
असल जिंदगी में वो बहुत ही हंसमुख थे गुफी
आपको बता दें कि गुफी ने भले ही महाभारत में 'शकुनि' जैसे धूर्त का रोल प्ले किया था लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत ही हंसमुख और साफ दिल के इंसान थे, उनके करीबी उनकी इसी बात की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते थे। इसका स्प्ष्ट उदाहरण उस वक्त नजर आया था जब इन्होंने महाभारत के 'भीष्म' यानी मुकेश खन्ना और 'युधिष्ठिर' गजेंद्र चौहान की सार्वजनिक मंच पर जमकर क्लास लगाई थी।
कोविड काल में 'महाभारत' ने फिर रचा था इतिहास
दरअसल कोविड के दौरान बीआर चोपड़ा के हिट शो 'महाभारत' का फिर से डीडी पर Re-टेलिकास्ट हुआ था। जिसमे इस शो ने फिर से सफलता का नया इतिहास रचा था। खास बात ये थी इस धारावाहिक को आज के नवयुवकों ने भी काफी पसंद किया था।
'द कपिल शर्मा' शो में पहुंची थी महाभारत की स्टारकास्ट
इसी शो के बाद सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में महाभारत की स्टार कास्ट नीतीश भारद्वाज (भगवान कृष्ण), गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर), पुनीत इस्सर (दुर्योधन), गुफी पेंटल (शकुनि) और फिरोज खान (अर्जुन) पहुंचे थे, जिन्होंने शो में जमकर धमाल मचाया था।
मुकेश खन्ना ने कपिल के शो को कहा था फूहड़
लेकिन इस शो में 'भीष्म' का रोल प्ले करने वाले मुकेश खन्ना नजर नहीं आए थे। जिसके बारे में जब एक्टर से पूछा गया था कि उन्होंने कपिल के शो को फूहड़ और वाहियात कहा था और महाभारत के सितारों का उस मंच पर जाने के लिए कड़ी आलोचना की थी।
भीष्म-युधिष्ठिर के बीच छिड़ा था युद्ध
जिस पर गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) ने कड़ा विरोध किया था, जिसके बाद Twitter पर दोनों सितारों के बीच वाकयुद्द होने लगा था, जिसमें मर्यादा की सीमा लांघ दी गई थी।
गुफी पेंटल (शकुनि) ने लगाई थी क्लास
इस बहस ने जब गहरे विवाद का रूप धारण किया तो गुफी पेंटल (शकुनि) ने दोनों सितारों की क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा था कि 'मुकेश खन्ना ने जो कुछ भी कहा उस पर प्रतिक्रिया देने का हक केवल 'द कपिल शर्मा' शो की टीम का है और किसी का नहीं।'
'केवल ऐतिहासिक चरित्र निभाए थे हमने... '
उन्होंने कहा था कि 'किसी भी बात पर बहस करने से पहले मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान दोनों को सोच लेना चाहिए कि उन्होंने एक पवित्र शो में केवल ऐतिहासिक करेक्टर प्ले किए हैं, ना कि वो असल में भीष्म पितामह और युधिष्ठिर हैं। ये शो लोगों के लिए आदर्श है, आप लोग इस तरह से खूले मंच पर बहस करके इस शो की मर्यादा को भंग कर रहे हैं, जो कि एक गलत बात है, मैं चाहता हूं कि मुकेश और गजेंद्र आपसी झगड़े को खत्म करें और फिर से मित्र बन जाएं।' इसके बाद फिर गजेंद्र शर्मा और मुकेश खन्ना की कोई बहस फिर ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आई थी और विवाद शांत हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications