Pawan Singh: 'बीवी के सामने पवन सिंह लड़की को लेकर होटल चले गए', ज्योति सिंह ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता और राजनेता पवन सिंह एक बार फिर से पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार उनसे मिलने और बात करने का प्रयास कर रही हैं लेकिन पवन सिंह लगातार उन्हें इंग्नोर कर रहे हैं। रविवार को तो हद तब हो गई जब ज्योति सिंह का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो ये कह रही हैं कि पवन सिंह ने उन्हें अपने लखनऊ स्थित आवास में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को बुलाया।
उन्होंने अपने वीडियो में कहा- 'नमस्कार मैं हूं ज्योति सिंह, देखिये यहां हम आपके कहने पर पवन सिंह के घर पर आए थे लेकिन उन्होंने हमारे स्वागत कि कितनी अच्छी तैयारी की है, उसके बाद वो वहां पर मौजूद महिला कांस्टेबल को दिखाती हैं।'

'इसके बाद वो कहती हैं कि पवन सिंह ने मेरे खिलाफ थाने पर रिपोर्ट लिखवाई है,अब हमें थाने जाना होगा। अब आप लोग फैसला कीजिए, क्योंकि आप ही लोग कह रहे थे कि भाभी आप जाइए, आप पवन सिंह की पत्नी हैं, देखिए अब क्या हो रहा है मेरे साथ।'
'जहर खा लूंगी, यहीं से मेरी लाश निकलेगी'(Pawan Singh)
'इसके बाद ज्योति सिंह रोते हुए कहती हैं कि आप सब समाज वाले हो ना, अगर मैं आज थाने जाती हूं तो मैं इसी घर में जान दे दूंगी, जहर खा लूंगी, यहीं से मेरी लाश निकलेगी।' वीडियो में ज्योति रोते हुए अपने वकील से बात करती भी दिखती हैं कि 'थाना प्रभारी हमें धमकी दे रहे हैं कि अगर हम थाने नहीं गए तो कोई झूठा केस लगा देंगे, हमारे पास सारी रिकॉर्डिंग है।'
'बीवी के सामने पवन सिंह लड़की को लेकर होटल चले गए' (Pawan Singh)
इसके बाद वो पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि 'ये पवन सिंह समाज की सेवा करेंगी, जब चुनाव था तो इन्होंने पत्नी को बुलाकर यूज किया। आप कहते थे ना कि हम चुनाव के बाद क्यों चले गए? तो आपको बता दें कि हमारे सामने पवन सिंह एक लड़की लेकर होटल चले गए, एक पत्नी होने के नाते हम ये कैसे बर्दाश्त करते, अब आप लोग फैसला कीजिए।'

Pawan Singh की दूसरी पत्नी है ज्योति सिंह
इस वीडियो के समने आने के बाद पवन सिंह एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए हैं और लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें माफा मांगने को कह रहे हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह ने 2018 में शादी की थी, वो उनकी दूसरी पत्नी है। ज्योति सिंह से पहले पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से एक निजी समारोह में शादी की लेकिन 8 मार्च 2015 को नीलम की पंखे से लटकती हुई लाश पवन सिंह के फ्लैट से मिली थी।

अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे Pawan Singh
इसके बाद वो अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहे लेकिन उन्होंने उसे छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली, जिनसे भी उनकी नहीं बनी और मामला तलाक तक पहुंच गया , दोनों के बीच चल रहे तलाक के मामले में एक महत्वपूर्ण सुनवाई बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को होने वाली है। ज्योति सिंह की इस वीडियो पर फिलहाल पवन सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications