'मॉडर्निटी का कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं', फिल्म में आलिया भट्ट के सिर्फ साड़ियां पहनने पर बोले करण जौहर
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आन स्क्रीन कैमिस्ट्री की काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा फैंस की नजरें आलिया भट्ट की साड़ियों पर टिकी रही।
फिल्म में आलिया ने क्यों पहनी थी साड़ी?
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट ने वेस्टर्न लुक छोड़कर सिर्फ साड़ियों में नजर आईं। अब इसको लेकर फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आलिया ने पूरी फिल्म में साड़ियां ही क्यों पहनी हैं।

करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में करण जौहर से पूछा गया कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट का किरदार एक मॉडर्न महिला के तौर पर दिखाया गया है जो कि आज के जमाने के हिसाब से चलती हैं। लेकिन पूरी फिल्म में उन्होंने केवल साड़ी ही पहनी है। इस पर करण जौहर जवाब देते हुए कहते हैं कि, मॉडर्न होने का कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है।
हम आधुनिकता को वेस्टर्न कपड़ों से क्यों जोड़ते हैं?
इस बारे में आगे बात करते हुए करण जौहर कहते हैं कि, "हम आधुनिकता को वेस्टर्न कपड़ों से क्यों जोड़ते हैं? मैं अपने जीवन में अब तक ऐसी कई महिलाओं से मिला हूं, जो बहुत ही खूबसूरती से साड़ी कैरी करती हैं। इसके साथ ही वो बुद्धिमान और पढ़ी-लिखी है, वो देश-विदेश में ट्रेवल करती है, अच्छी तरह से बोलती हैं। इन सब के साथ वो साड़ी भी पहनती हैं।'
फिल्म के मुख्य किरदार
बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट को आज के दौर की लड़की के रूप में दर्शाया गया है। जो कि विदेश से पढ़ी लिखी होती है और साथ अपने मां-बाप के दिए संस्कारों का भी सम्मान करती है। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया।












Click it and Unblock the Notifications