क्यों सलमान खान संग हुई लड़ाई को लेकर चुप रहीं ऐश्वर्या राय? क्यों डर गई थीं एक्ट्रेस? 23 साल बाद खुला ऐसा राज
Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। सलमान खान और ऐश्वर्या राय को इंडस्ट्री का सबसे हॉट और चर्चित कपल माना जाता था।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था लेकिन अफसोस की बात ये है कि उनका रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। जबकि सलमान खान आज भी कुंवारे हैं।

प्रह्लाद कक्कड़ ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर और ब्रेकअप से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने कई ऐसी बातें लोगों के सामने रखी थी जिसे जानकर आपके होश उड़ सकते हैं।
ऐश्वर्या राय की शख्सियत पर खुलकर बात की
सिर्फ इतना ही नहीं फेमस ऐड फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय की शख्सियत पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- ऐश्वर्या राय को मीडिया से बातचीत करना हमेशा पसंद था लेकिन जब सलमान खान के साथ उनके रिश्ते में दरार आई, तब उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से एक शब्द नहीं कहा। यही उनकी असली गरिमा है।
'कभी-कभी चुप रहना ही सबसे बड़ी ताकत होती है'
-प्रह्लाद कक्कड़ ने आगे बताया कि ऐश्वर्या राय बचपन से जानती थीं कि कभी-कभी चुप रहना ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी को विवादों का हिस्सा नहीं बनने दिया। यही वजह थी कि कई लोग उनकी इस चुप्पी से असहज महसूस करते थे और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐश्वर्या ने हमेशा शालीनता और आत्मसंयम बनाए रखा।
-प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा- लोग चाहते थे कि ऐश्वर्या राय अपना आपा खो दें लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। वह सलमान खान से अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचती थीं। वह इसके बारे में कुछ भी याद नहीं रखना चाहती थीं।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी और ब्रेकअप
-आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मुलाकात साल 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और ये रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया था।
-ऐसे में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ये रिश्ता उस समय सुर्खियों में रहने लगा था लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पजेसिव थे जबकि एक्ट्रेस अपनी आजादी और निजी स्पेस को अहमियत देती थीं। यही वजह थी कि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक सका और आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया।
-ब्रेकअप के बाद भी ऐश्वर्या राय ने कभी इस रिश्ते को लेकर कोई विवादित बयान नहीं दिया। हालांकि कई बातों में उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारा है लेकिन वह मीडिया के सामने इसे लेकर कुछ भी बोलने से कतराती ही नजर आती थीं।












Click it and Unblock the Notifications