'ऐश्वर्या राय की इस हरकत से नफरत करता हूं', पति अभिषेक बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात?

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों बच्चन परिवार से अपने बिगड़ते रिश्तो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में खटास आ चुकी है।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। यही कारण है कि दोनों एकसाथ नजर भी नहीं आ रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन को पसंद हैं आउटडोर गेम्स
अभिषेक बच्चन न सिर्फ फुटबॉल मैच के लिए पागल नजर आते हैं बल्कि उन्हें फुटबॉल खेलना काफी पसंद है। अभिषेक बच्चन फुटबॉल फ्रेंचाइजी चेन्नईयिन एफसी के मालिक हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के भी मालिक हैं। अभिषेक को एक्टिंग के साथ साथ आउटडोर गेम्स में भी काफी रूचि है। अभिषेक के साथ साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को भी खेल-कूद से बहुत प्यार है।

ऐश्वर्या को लाइव मैच में ले जाना अभिषेक को पसंद नहीं
ऐसे में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक के साथ हर मैच देखने पहुंचती हैं चाहे वर फुटबॉल हो या फिर कबड्डी। लेकिन अभिषेक बच्चन ने इक इंटरव्यू में खुद कहा था कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को अपने साथ मैच में ले जाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या को खेल का गुंडा कहा था।

ऐश्वर्या स्टेडियम में बैठकर खूब चीखती हैं
अभिषेक ने बताया था कि फुटबॉल और प्रो कबड्डी का लाइव मैच देखते वक्त ऐश्वर्या स्टेडियम में बैठकर खूब चिल्लाती हैं। ऐश्वर्या राय खिलाड़ियों पर चिखती चिल्लाती रहती हैं जो कि अभिषेक बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं है। एक्टर ने कहा था कि वह पत्नी की इस हरकत से नफरत करते हैं।

खिलाड़ियों पर चिल्लाने लगती हैं ऐश्वर्या राय
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि ऐश्वर्या राय गेम देखते देखते उसमें एकदम उतर ही जाती हैं। अभिषेक ने आगे बताया था कि ऐसे में ऐश्वर्या को किसी भी लाइव मैच में ले जाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि वह खिलाड़ियों पर चिखने चिल्लाने लगती हैं।

2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने कुछ समय तक ऐश्वर्या राय को डेट करने के बाद साल 2007 में उनसे मुंबई में शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से अपनी सगाई तोड़ चुके थे। शादी के बाद साल 2011 में अभिषेक और ऐश्वर्या प्यारी से बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+