Salman Khan Firing Case: कौन था अनुज थापन, जिसने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या? क्या थे उसपर आरोप?

Salman Khan Firing Case: 14 अप्रैल 2024 को अभिनेता सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस बीच आरोपी अनुज थापन ने पुलिस की कस्टडी में सुसाइड करने की कोशिश की थी। इसके बाद आरोपी को आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अनुज थापन पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई करने का आरोप था। वह काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का कहना है कि अनुज थापन ने अनमोल बिश्नोई के कहने पर आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार पहुंचाए थे।

Salman Khan

बता दें कि, 32 साल का अनुज थापन पहले ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता था। लेकिन इसके बाद वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल हुआ। इस पर अब तक वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। 5 दिन पहले पुलिस ने पंजाब से अनुज थापन को हथियार सप्लाई करने के आरोप गिरफ्तार किया था लेकिन इससे पहले पुलिस को कोई जानकारी मिल पाती उसने खुदकुशी कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान फायरिंग मामले में पुलिस लगातार अनुज थापन से पूछताछ कर रही थी। लेकिन 25 अप्रैल को इस बीच उसने कमिश्नर दफ्तर में बने क्राइम ब्रांच के लॉकअप में चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल इस मामले में अनुज का परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है।

बता दें कि, सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने एक्टर के घर के बाहर गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद दोनों ने अपने हथियार गुजरात की तापी नदी में फेंक दिए थे जहां से पुलिस को एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस मिले थे। इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+