कौन थे आदित्य सिंह राजपूत? घर क बाथरूम में मिली लाश, सौरव गांगुली के साथ किया था ये काम

Aditya Singh Rajput Death: एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आदित्य दिल्ली से मुंबई आए थे।

aditya singh rajput

Aditya Singh Rajput Death: एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत गत 22 मई को मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए हैं। आदित्य की उम्र मात्र 32 वर्ष की थी। एएनआई ने उनकी मौत की पुष्टि की थी और मुंबई पुलिस के हवाले से कहा गया था कि अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की अपने अपार्टमेंट में ही मौत हो गई थी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य का अंतिम संस्कार आज यानी 23 मई को किया जाएगा।

कैसे हुई आदित्य सिंह राजपूत की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य सिंह राजपूत मुंबई के अंधेरी इलाके में 11वीं मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में पाए गए थे। इस घटना के बारे में कथित तौर पर सबसे पहले आदित्य के एक दोस्त को पता चला था जो कि उसे बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर पास के एक अस्पताल में ले गया था। खबर है कि अस्पताल पहुंचते ही आदित्य को मृत घोषित कर दिया गया था। हालांकि मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि अभिनेता की मौत ड्रग ओवरडोज के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सही कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

कौन थे आदित्य सिंह राजपूत
आदित्य सिंह राजपूत मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। उनका जन्म और उनकी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई थी। हालांकि उनका परिवार उत्तराखंड से ताल्लुक रखता है। उन्होंने दिल्ली के ग्रीन फील्ड्स स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। आदित्य ने सिर्फ 17 साल की उम्र में दिल्ली में एक रैंप मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

आदित्य सिंह राजपूत की फिल्में और टीवी शोज
आदित्य सिंह राजपूत 25 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुके थे। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ हीरो होंडा के विज्ञापन में काम किया था। आदित्य एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम जमाने के लिए दिल्ली से मुंबई आ गए थे और कई शोज के लिए ऑडिशन देने लगे थे।

आदित्य सिंह राजपूत रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला 9 का भी हिस्सा रह चुके थे। वह पोगो टीवी की कंबाला इन्वेस्टिगेशन एजेंसी का भी हिस्सा थे। वह लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके थे। उन्हें क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में भी काम किया था। कथित तौर पर, वह इंडस्ट्री में कास्टिंग के काम से भी जुड़े हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+