Who is Veena Kapoor: वीना कपूर के मर्डर वाली खबर निकली झूठी, इस मशहूर सीरियल से वीणा कपूर को मिली थी खास पहचान
वीणा कपूर ने मेरी भाभी जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वहीं दूसरा बेटा सचिन अपनी मां के ही साथ रह रहा है।

पूरी टीवी इंडस्ट्री को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर मिली की वीणा कपूर की उन्हीं के बेटे ने हत्या कर दी है। हालांकि यह खबर पूरी तरह से फर्जी थी। अभिनेत्री वीणा कपूर जिंदा हैं। आज पत्रकारों से सामने वह खुद उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं और सलामत हूं। मेरी मर्डर की खबर पूरी तरह से फर्जी थी। उस खबर पर विश्वास न करें। साथ ही वीणा ने पत्रकारों से बताया कि उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी है।

बेसबॉल के बैट से पीटकर हत्या करने की फैलाई गई थी अफवाह
अभिनेत्री की हत्या की खबर जब फैलाई गई थी तो हर किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो गया था कैसे कोई अपनी बुजुर्ग मां को बेरहमी से मार सकता है। अफवाह फैलाने वालों ने दावा किया था कि 74 वर्षीय वीणा कपूर के बेटे ने न उन्हें बुरी तरह से बेसबॉल के बैट से पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, हत्या के बाद शव को नदी में भी फेंकने का दावा किया गया था। लेकिन यह खबर पूरी तरह फेक थी।

लोगों ने श्रद्धांजलि तक दे दी थी
अभिनेत्री के निधन पर लोगों ने विश्वास भी कर लिया था। साथ ही लोगों ने श्रद्धांजलि भी दे दी थी। इसको लेकर को-एक्ट्रेस नीलू कोहली पोस्ट भी शेयर किया था। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा था कि वीणा जी आप इससे बेहतर डिजर्व करती थीं। मेरा दिल टूट गया है। आपके लिए ये लिखना, मैं क्या बोलूं, आज मैं निशब्द हूं, इतने साल के स्ट्रगल के बाद मैं उम्मीद करती हूं कि आपको आखिरकार शांति मिली होगी।

'मेरी भाभी' सीरियल से हुईं थीं फेमस
वीणा कपूर टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक मेरी भाभी समेत कई सीरियल्स में काम कर चुकीं हैं। नीलू कोहली के साथ मिलकर भी वे कई सारे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री के दो बेटे हैं। एक बेटा अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ ही रहता है।

वीणा नाम की दूसरी महिला की हुई थी हत्या
आपको बता दें कि वीणा कपूर की हत्या नहीं हुई थी। बल्कि मुंबई में रहने वाली एक दूसरी महिला की हत्या हुई थी। उस महिला का नाम भी वीणा कपूर था। वह महिला भी अपने बेटे के साथ रहती थी। इस पूरे मामले को अभिनेत्री से जोड़कर प्रस्तुत कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications