कौन हैं 'वेदांग रैना', जिन्हें श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी कर रही हैं डेट?
नई दिल्ली , 24 जून। 'टीवी' और 'रियलिटी' शो की ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता तिवारी की 'बिजली गर्ल' यानी कि पलक तिवारी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसके पीछे कारण है उनके अफेयर के चर्चे, दरअसल कहा जा रहा है कि पलक तिवारी और 'द आर्चीज' फेम एक्टर 'वेदांग रैना' दोनों एक-दूसरे को पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने ये बात अभी तक छिपाकर रखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का फोकस अभी केवल अपने करियर पर है इसलिए दोनों अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली ओपन नहीं करना चाहते हैं।

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम से जुड़ा था नाम
आपको बता दें कि इससे पहले पलक का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ा था, तब दोनों ने तो कुछ नहीं कहा था लेकिन पलक की मां श्वेता की ओर से दोनों के अफेयर को अफवाह बताया गया था लेकिन इस बार श्वेता तिवारी की ओर से इंकार तो नहीं किया गया है लेकिन जो कहा गया है उससे लग रहा है कि पलक और रैना दोनों इंगेज हो सकते हैं।

' पलक बहुत मेच्योर और समझदार है'
गौरतलब है कि श्वेता ने कहा कि ' पलक बहुत मेच्योर और समझदार है, उसे पता है कि उसे क्या करना है? मैं उसकी हर खुशी में उसके साथ हूं। मेरे लिए सिर्फ उसकी खुशी मायने रखती है।'

पलक और वेदांग एक ट्रैवेल एजेंसी के लिए काम करते हैं//
आपको बता दें कि पलक और वेदांग एक ट्रैवेल एजेंसी के लिए काम करते हैं, कहा जा रहा है कि इसी एजेंसी के काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी और इसी के बाद से दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए।

वेदांग अपनी गायन क्षमताओं के लिए भी लोकप्रिय हैं
मालूम हो कि वेदांग रैना इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। अपने लुक की वजह से वो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहते हैं। अपने आकर्षक लुक के अलावा, वेदांग अपनी गायन क्षमताओं के लिए भी लोकप्रिय है।

वेदांग 'आर्ची' की शूटिंग में व्यस्त
उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो जारी किए हैं जहां हम उन्हें विभिन्न गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े वेदांग ने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल से और उच्च शिक्षा एनएमआईएमएस से पूरी की है, वर्तमान में, वेदांग 'आर्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे खुशी कपूर, सुहाना खान जैसे स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications