कौन हैं तेलंगाना हाईकोर्ट की जज जुव्वडी श्रीदेवी जिन्होंने अल्लू अर्जुन को दी जमानत, कैसा है उनका रिकॉर्ड?
Allu Arjun Case: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आज यानी 13 दिसंबर 2024 की सुबह अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है।
अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत
इससे पहले लोअर कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। ऐसे में अब 'पुष्पा'14 दिन के लिए चंचलगुडा सेंट्रल जेल में नहीं रहेंगे बल्कि अपने घर वापस चले जाएंगे।

संध्या थिएटर में मची थी भगदड़
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को गत 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर आयोजित किया गया था। इस हादसे में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जज जुव्वडी श्रीदेवी ने दी एक्टर को जमानत
खबर है कि अल्लू अर्जुन के इस मामले की सुनवाई तेलंगाना हाई कोर्ट की जज जुव्वडी श्रीदेवी के सामने हुई है।तमाम दलीलों के बाद कोर्ट नेएक्टर को अंतरिम जमानत दे दी। कुछ कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अल्लू अर्जुन अपने घर वापस लौटेंगे।
कौन हैं जज जुव्वडी श्रीदेवी?
जुव्वडी श्रीदेवी का जन्म साल 1972 में जुव्वाडी भारती और जुव्वाडी सूर्य राव के घर हुआ था। वह जगतियाल जिले के थिम्मापुर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने सेंट एन्स हाई स्कूल, बोलरम और श्री अरबिंदो इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद से स्कूलिंग की है। इसके बाद उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। फिर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज, नांदेड़ से साल 1996 में कानून की पढ़ाई पूरी की।
1996 में बनीं आंध्र प्रदेश राज्य बार काउंसिल की अधिवक्ता
जुव्वडी श्रीदेवी ने साल1996 में आंध्र प्रदेश राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में करियर शुरू किया था। पहले उन्होंने अपना नामांकन दर्ज करवाया, फिर निर्मल में एन. प्रताप रेड्डी के कार्यालय में शामिल हुई थीं। असिस्टेंट सेशन कोर्ट, निर्मल में अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। यहां पर उन्होंने राजस्व, नगरपालिका, सेवा और आपराधिक कानून सहित विभिन्न कानूनों में अनुभव प्राप्त किया।
मार्च 2022 से ही हाई कोर्ट की जज हैं जुव्वडी श्रीदेवी
जुव्वडी श्रीदेवी साल 2014 से 2017 के दौरान भूमि अधिग्रहण मामले में सरकारी वकील रह चुकी हैं। 24 जनवरी 2018 को उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट में अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया था जबकि 24 मार्च 2022 को वह हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुई थीं।
हाई प्रोफाइल मामलों में जुव्वडी श्रीदेवी का रिकॉर्ड
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले महीने जज जुव्वडी श्रीदेवी ने कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा को जमानत दी थी, जिन पर सहकर्मी के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज था।
-नरसिंग पुलिस में शिकायत के बाद गिरफ्तारी के बाद जानी मास्टर दो सप्ताह से ज्यादा समय तक चंचलगुडा जेल में बंद रहे थे।
-वहीं अक्टूबर 2024 में जुव्वडी श्रीदेवी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के निलंबित पुलिस अधिकारी मेकला थिरुपथन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने टेलीफोन टैपिंग मामले में जमानत की मांग की थी।
थिएटर की भगदड़ में हुई थी महिला की मौत
आपको बता दें कि 35 वर्षीय रेवती अपने पति और दोनों बच्चों के साथ संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' देखने के लिए पहुंची थीं। अचानक ही वहां फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन भी पहुंच गए थे। एक्टर को देख फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और थिएटर में भगदड़ मच गई थी। कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए थे जबकि इस हादसे में रेवती की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications