Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है तान्या मित्तल? जिनके बॉडीगार्ड ने बचाई 100 लोगों की जान, बिग बॉस में किया दावा, अब हो रही हैं ट्रोल

बिग बॉस 19 की शुरुआत थोड़ी धीरी रही, लेकिन दूसरे ही दिन में पूरा माहौल जम गया है। धीर-धीरे लोग अपने रंग दिखाने लगे हैं। महज 48 घंटों में ही घर में घमासान मचना शुरू हो गया है। एक बार फिर बिग बॉस के घर पर गुटबाजी देखने को मिल रही है। वैसे इस शो के सभी कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं। लेकिन बिजनेसवुमन तान्या मित्तल कुछ ज्यादा चर्चा में हैं।

तान्या इस शो में अपने अजीबोगरीब बयानों और अपने आंसुओं के लिए फेमस हो रही हैं। उनके इन सब बयानों और हरकतों को देख कर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

Who is Tanya Mittal

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में घुसते ही अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। पहले ही दिने से उन्होंने अपनी बोल्ड बातों से खुद को सबके निशाने में ले लिया है। हाला ही में तान्या ने कहा कि उन्हें 'बॉस' कहलवाना पसंद है। उनके घर में भी सब बॉस कह कर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं छोटा भाई भी उन्हें घर पर बॉस कहता है। इसके अलावा उन्होंने कहा, महिलाओं को सम्मान आसानी से नहीं मिलता, उसे मांगना पड़ता है और इसके लिए मैं 50 साल तक इंतजार नहीं करना चाहती। इस बयान से उन्होंने कुनिका सदानंद पर ताना कसा था।

तान्या ने बिग बॉस के घर में दावा करते हुए कहा, मेरे साथ हमेशा बॉडीगार्ड रहते हैं। मुझे उनके साथ चलना काफी पसंद है। मेरे बॉडीगार्ड्स ने कुंभ मेले में 100 लोगों और पुलिसवालों को बचाया, उसी वजह से मैं यहां तक (बिग बॉस 19) पहुंची हूं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उन्हें लोग चापलूस और मौका परस्त तक कह रहे हैं। कुछ लोग उन्हें 'मिस ओवरएक्टिंग की दुकान' जैसे नाम दे रहे हैं।

तान्या का जन्म 27 सितंबर, 2000 (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का रुख किया और यहां से आर्किटेक्टर की पढ़ाई की। तान्या के मुताबिक वो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, एंटरप्रेन्योर, पॉडकास्टर, मोटिवेशनल स्पीकर और पूर्व मॉडल भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+