Tamanna Katoch: कौन है तमन्ना कटोच? जिनकी वॉक देख लोग जाह्नवी की तुलना बिरयानी में पड़ी इलायची से कर रहे!
Tamanna Katoch News: पिछले दिनों भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में चर्चित लैक्मे फैशन वीक चल रहा था। इसमें एक से एक सुंदरियों और हिरोइनों ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की। इस वीक में जाह्नवी कपूर ने भी वॉक की। उनकी रैंप वॉक काफी चर्चित हुई और इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।
जिसे देख उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी चर्चा होनी शुरू हुई। कुछ ने जाह्नवी को वॉक के लिए ट्रोल भी किया। इसके बाद चर्चा जाह्नवी की जगह उनके पीछे चल रही मॉडल तमन्ना कटोच की होने लगी। ऐसा क्यों? सब जाह्नवी को छोड़ तमन्ना के बारे में जानना चाहते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको तमन्ना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

तमन्ना पेशे से सुपर मॉडल हैं। वो दिल्ली की रहने की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली से ही जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन स्ट्रीम में अपनी पढ़ाई। इसके बाद उन्होंने अपना कदम मॉडलिंग की दुनिया में रखा। अभी तक तमन्ना ने भारत के फेमस डिजाइनर्स के लिए वॉक कर चुकी हैं। इसमें मनीष मल्होत्रा, पीकॉक, अनीता डोंगरे और सुलक्षणा मोंगा का नाम भी शामिल है। तमन्ना को लोग सोशल मीडिया पर भी खूब फॉलो करते हैं। इन सबके अलावा तमन्ना ने मलाइका अरोड़ा के शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में भी पार्टिसिपेट किया था।
लैक्मे फैशन वीक की वॉक दे लोग सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर को ट्रोल रहे हैं। उनके पीछे चल रहीं सुपर मॉडल तमन्ना की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि जाह्नवी से ज्यादा स्टाइलिश तमन्ना लगीं। वीडियो में यूजर ने लिखा, असली स्टार आप हैं तमन्ना। दूसरे यूजर ने लिखा, तुमने कमाल कर दिया तमन्ना। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, सेलिब्रिटी और मॉडल के बीच का अंतर साफ दिख रहा है। बता दें, रैंप में जाह्नवी ने ऑफ शोल्डर की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी।












Click it and Unblock the Notifications