कौन हैं Taapsee Pannu के बॉयफ्रेंड मैथियस बोई? जीते हैं कई मेडल, बॉलीवुड से नहीं है खास कनेक्शन
Who Is Taapsee Pannu Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हाल ही में फिल्म डंकी में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म में तापसी और शाहरुख खान का ऑनस्क्रीन रोमांस को काफी पसंद किया। इस बीच एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड मैथियस बोई के साथ नजर आईँ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये शख्स कौन है।
दरअसल, तापसी पन्नू ने नए साल का जश्न मनाया जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की। इस पोस्ट में जिस तस्वीर ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा वो थी तापसी और मैथियस की फोटो। जिसमें दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी लंबे समय से इन्हें डेट कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस इस पर खुलकर बात नहीं करती।

आपको बता दें कि, मैथियस बोई का बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई खास कनेक्शन नहीं है। बल्कि वह स्पोर्ट्स जगत से ताल्लुक रखते हैं। जानकारी के मुताबिक, वह एक डैनिश बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय मेन्स डबल बैडमिंटन टीम के कोच हैं। उन्होंने कई बड़े मेडल भी अपने नाम किए हैं। हालांकि उन्होंने साल 2020 में बैडमिंटन से सन्यास ले लिया था। फिलहाल वह भारत में ही रह रहे हैं।
आपको बता दें कि, तापसी पन्नू वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को कभी पब्लिक नहीं करती। लेकिन वह लंबे समय से मैथियास के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह आए दिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं नए साल के मौके पर भी उन्होंने ये कास दिन अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। फिलहाल एक्ट्रेस की उनके बॉयफ्रेंड संग तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications