कौन हैं सुहाना खान के नए बॉडीगार्ड दीपक सिंह, वीडियो हो रहा है वायरल, लोगों ने कहा- ये तो हीरो है

Suhana Khan Bodyguard Deepak Singh: दीपक सिंह ने हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।

suhana khan

Suhana Khan Bodyguard Deepak Singh: इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। तस्वीरों के बाद हाल ही में सुहाना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोग सुहाना खान की नहीं बल्कि उनके साथ नजर आ रहे माचो मैन उनके बॉडीगार्ड की चर्चा कर रहे हैं। लोगों को सुहाना खान का नया बॉडीगार्ड काफी पसंद आ रहा है।

सुहाना खान के नए बॉडीगार्ड दीपक सिंह
हाल में ही सुहाना खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उनके साथ लंबी कदकाठी वाला उनका बॉडीगार्ड भी नजर आ रहा था। इस वीडियो में सुहाना खान के बॉडीगार्ड को देख लोगों की सांसे थम गई थीं।आपको बता दें कि सुहाना खान के साथ नजर आ रहा ये हैंडसम युवक कोई और नहीं बल्कि उनका नया बॉडीगार्ड दीपक सिंह है। दीपक सिंह ने हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।

सुहाना खान के साथ वीडियो हो रहा है वायरल
सुहाना खान के बॉडीगार्ड दीपक सिंह, इससे पहले कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर सुहाना खान के साथ-साथ दीपक सिंह की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। देखें वीडियो-

लोगों ने कहा- बॉडीगार्ड नहीं, ये तो हीरो है
लोगों की मानें तो दीपक सिंह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' की तरह किसी हैंडसम हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी उनका अंदाज काफी कूल नजर आ रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अचानक ही उनकी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सुहाना खान के गाड़ी से उतरने से लेकर उनके एयरपोर्ट के अंदर जाने तक, साय की तरह उनके साथ साथ चलते रहते हैं।

deepak singh

रॉनित रॉय से है दीपक सिंह का कनेक्शन
आपको बता दें कि सुहाना खान के नए बॉडीगार्ड दीपक सिंह आगरा के रहने वाले हैं। उनके पिता एयरफोर्स में ऑफिसर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक सिंह एक्टर रॉनित रॉय के पत्नी के भाई हैं। दीपिक सिंह क्रिकेटर बनने का सपना लिए साल 1999 में आगरा से मुंबई आए थे। वह इंडियन क्रिकेट टीम के विकेट कीपर रह चुके चंद्रकांत पंडित से ट्रेनिंग भी ले चुके हैं।

कैटरीना कैफ के भी रह चुके हैं बॉडीगार्ड
दीपक सिंह ने सिक्योरिटी फर्म के साथ जुड़कर कई फेमस स्टार्स की सुरक्षा का जिम्मा संभाला। सुहाना खान का बॉडीगार्ड बनने से पहले दीपक सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में सिक्योरिटी की जिम्मेदारी भी दीपक सिंह और उनके फर्म की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+