Sheezan Khan: कौन है शीजान खान? तुनिशा शर्मा से पहले इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है नाम

शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ तुनिशा शर्मा को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। शीजान के खिलाफ FIR दर्ज हुई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर शीजान का तुनिशा से कैसा कनेक्शन था।

Tunisha Sharma Sheezan Khan: 'अली बाबा' टीवी सीरियल की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल इस केस में जिसका सबसे ज्यादा जिक्र हो रहा है वो है शीजान मोहम्मद खान। जिनपर तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। शीजान के खिलाफ FIR दर्ज हुई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि कौन है शीजान और इनका तुनिशा से कैसा कनेक्शन था।

तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या

तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, 20 साल की तुनिशा और शीजान मोहम्मद खान रिलेशनशिप में थे। दोनों एकसाथ सीरियल 'अली बाबा' में काम कर रहे थे। कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस की मौत से एक हफ्ते पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। जिससे तुनिशा काफी आहत थीं। वह अपने ब्रेकअप का दर्द नहीं झेल पाईं और महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली।

ऐसे हुई शीजान और तुनिशा की पहली मुलाकात

ऐसे हुई शीजान और तुनिशा की पहली मुलाकात

28 साल के शीजान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में 'जोधा अकबर' टीवी सीरियल में ही की थी। साल 2016 में उन्होंने 'सिलसिला प्यार का' शो में काम किया था। फिर 2017 में वो 'चंद्र नंदिनी' सीरियल में नजर आए। लेकिन उनकी तुनिशा से पहली मुलाकात एम खान आलीबाबा शो में हुई थी। जिसमें दोनों साथ काम कर रहे थे। कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकातें काफी बढ़ गई थीं और देखते ही देखते ये प्यार में तबदील हो गई।

तुनिशा से पहले इन एक्ट्रेस संग जुड़ा था नाम

शीजान खान और तुनिशा एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते थे। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों स्टार्स बढ़िया बॉन्ड शेयर करते थे। बता दें कि शीजान का तुनिषा से पहले मृणाल सिंह से नाम जुड़ा था।

तुनिशा के पास से नहीं मिला सुसाइड नोट

तुनिशा के पास से नहीं मिला सुसाइड नोट

24 दिसंबर को तुनिशा ने ऐसा कदम उठाया जिसका शीजान को भी अंदाजा नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने मेकअप रूम में जाकर खुद को फांसी लगा ली। हालांकि इसकी जानकारी जैसे ही मुंबई पुलिस को मिली तो वह मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को एक्ट्रेस के शरीर के आसपास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

तुनिशा को उकसाने के मामले में शीजान गिरफ्तार

तुनिशा को उकसाने के मामले में शीजान गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तुनिशा की मां का बयान दर्ज किया है। एक्ट्रेस की मां का कहना है कि, शीजान ने उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाया है। जिसके बाद एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई और फिलहाल उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अब पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    Bengali Actress Pallavi Dey की मौत, घर पर फंदे से लटका मिला शव | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+