कौन हैं 'गंगूबाई' में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने वाले शांतनु माहेश्वरी, फिल्म में बने हैं 'रमणीक लाल'

कौन हैं 'गंगूबाई' में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने वाले शांतनु माहेश्वरी, फिल्म में निभा रहे हैं 'रमणीक लाल' का किरदार

मुंबई, 22 फरवरी: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में आलिया भट्ट 'गंगूबाई' के मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन के रोल की भी बहुत चर्चा हो रही है। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का तीसरा गाना "मेरी जान" रिलीज हो गया है। इस गाने में आलिया भट्ट एक लड़के के साथ रोमांस करते भी दिख रही हैं। इस अभिनेता का नाम शांतनु माहेश्वरी है। इससे पहले भी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का गाना 'सैंया' रिलीज हुआ था, जो आलिया और शांतनु माहेश्वरी पर फिल्माया गया था। इन दो गानों के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाहता है कि शांतनु माहेश्वरी कौन है। आइए जानते हैं कि शांतनु माहेश्वरी कौन हैं?

Recommended Video

    आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी पहुंचीं बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, आलिया से खास बातचीत देखिए
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' में क्या रोल प्ले कर रहे हैं शांतनु माहेश्वरी

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' में क्या रोल प्ले कर रहे हैं शांतनु माहेश्वरी

    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शांतनु माहेश्वरी रमणीक लाल का रोल प्ले कर रहे हैं। असल में रमणिक लाल गंगूबाई का सूटर था, जिसने छोटी सी उम्र में गंगूबाई को कोठे पर बेच दिया था। कोठे पर पहुंचने के बाद गंगूबाई की जिदंगी काफी मुश्किलों से भरी हुई थी। लेकिन गंगूबाई को काफी स्ट्रगल करना पड़ा और वह देखते ही देखते कोठे की दुनिया पर राज करने लगी थीं।

    जानें कौन हैं शांतनु माहेश्वरी

    जानें कौन हैं शांतनु माहेश्वरी

    शांतनु माहेश्वरी जो फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में रमणिक लाल का किरदार निभा रहे हैं, एक फेमस टीवी एक्टर, डांसर और कोरियॉग्रफर हैं। शांतनु माहेश्वरी ने साल 2011 में टीवी शो 'दिल दोस्ती डांस' से ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा शांतनु माहेश्वरी 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी 8' का भी हिस्सा रह चुके हैं। शांतनु माहेश्वरी को हमेशा से ही डांस का बहुत ज्यादा क्रेज रहा है। वह अपने कॉलेज के दिनों में 'स्ट्रीट सोल डांस क्रू' का हिस्सा भी थे।

    भारत में डांस की दुनिया में जाना-माना नाम हैं शांतनु माहेश्वरी

    भारत में डांस की दुनिया में जाना-माना नाम हैं शांतनु माहेश्वरी

    भारत में डांस की दुनिया में शांतनु माहेश्वरी जाना-माना नाम हैं। शांतनु माहेश्वरी ने कई गानों को भी कोरियोग्राफ किया है। शांतनु माहेश्वरी एक वर्सटाइल डांसर हैं। जो हर डांस फॉर्म करते हैं। लेकिन शांतनु माहेश्वरी पॉपिंग और लिक्विड वेविंग के किंग हैं।

    अमेरिका गॉट टैलेंट का भी हिस्सा रह चुके हैं शांतनु माहेश्वरी

    अमेरिका गॉट टैलेंट का भी हिस्सा रह चुके हैं शांतनु माहेश्वरी

    शांतनु माहेश्वरी अमेरिका गॉट टैलेंट का हिस्सा भी रह चुके हैं। शांतनु माहेश्वरी अमेरिका गॉट टैलेंट के 11वें सीजन में हिस्सा लिए थे। इसके अलावा शांतनु माहेश्वरी देसी हॉपर्स' नाम के एक डांसिंग ग्रुप का भी हिस्सा है, जिसने 2015 में लॉस एंजेलिस में हुई वर्ल्ड ऑफ डांस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

    7 साल की उम्र से शांतनु माहेश्वरी कर रहे हैं डांस

    7 साल की उम्र से शांतनु माहेश्वरी कर रहे हैं डांस

    साल 2018 में शांतनु माहेश्वरी ने ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के साथ अपने स्ट्रगल के दिनों की कहानी शेयर की थी। शांतनु माहेश्वरी ने बताया था कि उनकी मां एक डांसर बनना चाहती थीं। लेकिन वो किसी कारण से नहीं बन पाई। इसलिए उनकी मां चाहती थी कि वह एक डांसर बने। शांतनु ने कहा कि वह 7 साल की उम्र से डांस कर रहे हैं। डांस के अलावा शांतनु माहेश्वरी कुछ शॉर्ट फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके हैं। शांतनु माहेश्वरी ने XXX और मेडिकली योर्स नाम की दो वेब सीरीज में भी काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+