Sara Arjun कौन हैं? 20 साल छोटी हसीना को देख पिघल गए Ranveer Singh, खूबसूरती में Deepika भी फेल!
Ranveer Singh Sara Arjun News Hindi : बॉलीवुड के एक्शन रणवीर सिंह का नया अवतार धुरंधर (Dhurandhar) 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर का इंटेंस लुक और धांसू एक्शन सीक्वेंस देखने लायक हैं, लेकिन फिल्म का असली हाइलाइट है उनकी को-स्टार सारा अर्जुन।
उम्र महज 20 साल, जो रणवीर से पूरे 20 साल छोटी हैं, फिल्म में उनके साथ रोमांटिक जोड़ी बनाती नजर आ रही हैं। टीजर और ट्रेलर में उनके हार्ट-टचिंग मोमेंट्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है - एक तरफ फैंस रोमांस की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उम्र के फर्क पर ट्रोलिंग का दौर चल पड़ा है। 'अंकल-नीस' जैसे मीम्स वायरल हो रहे हैं, लेकिन रणवीर ने सारा की तारीफों के पुल बांधे हैं। सोशल मीडिया में फैंस के बीच चर्चा है कि सारा की खूबसूरती के आगे दीपिका पादुकोण भी फेल हैं। आइए, जानते हैं इस 'हुस्न की रानी' सारा अर्जुन के बारे में सबकुछ - चाइल्ड आर्टिस्ट से लीड हीरोइन तक का सफर, करोड़ों की नेट वर्थ और फिल्मी बैकग्राउंड...

Dhurandhar Trailer: रणवीर-सारा का रोमांस, 250 करोड़ का बजट - बॉक्स ऑफिस पर तूफान की उम्मीद
आदित्य धर (URI फेम) की धुरंधर रियल-लाइफ इवेंट्स पर बेस्ड स्पाई थ्रिलर है, जहां रणवीर एक सीक्रेट एजेंट का रोल प्ले करते हैं, जिसकी मिशन दशकों तक चलती है। फिल्म का बजट 250 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है, और इसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन(R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे सितारे हैं। लेकिन सारा का रोल फिल्म का इमोशनल कोर है - क्लब डांस से लेकर बाइक राइड और रोमांटिक डांस तक, उनके सीन रणवीर के साथ स्क्रीन पर आग लगाते दिख रहे हैं।

रणवीर ने हालिया इंटरव्यू में सारा की तारीफ की- 'वो एक प्रोडिजी हैं, हॉलीवुड की डकोटा फैनिंग जैसी। उनके साथ काम करके मैं बेहतर लगता हूं।' टीजर रिलीज के बाद रेडिट पर बहस छिड़ गई - '20 साल का गैप? रणवीर तो सारा के अंकल लगते हैं!' लेकिन मेकर्स का दावा है, स्टोरी जस्टिफाई करेगी।
Who Is Sara Arjun: 2005 में जन्मीं, 5 साल की उम्र में 100+ ऐड्स - चाइल्ड आर्टिस्ट से करोड़पति तक

18 जून 2005 को मुंबई में जन्मीं सारा अर्जुन का फिल्मी सफर बेहद इंस्पायरिंग है। पिता राज अर्जुन (सीक्रेट सुपरस्टार, थलाइवी, ब्लैक फ्राइडे फेम) और मां संया अर्जुन (डांस टीचर) के घर में फिल्में घर की भाषा रहीं। छोटे भाई सुहान अर्जुन के साथ सारा ने महज 2 साल की उम्र से काम शुरू कर दिया। 5 साल की उम्र तक उन्होंने 100 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया - जिससे वो 'इंडिया की रिचेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस' बन गईं। 2011 में तमिल फिल्म 'देवा थिरुमगल' (Deiva Thirumagal) से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया, जहां विक्रम की बेटी का रोल प्ले कर तारीफें लूटीं।

फिर आईं बॉलीवुड की पारी - 2013 में 'जय हो' में सलमान खान के साथ स्कूलगर्ल बनीं, 'एक थी डायन' (2013) में विद्या बालन के साथ। 2014 की 'सैवम' (तमिल) और 2019 की 'सांड की आंख' (तापसी-अनुराग संग) ने उन्हें नोटिस कराया। साउथ में 'अन्ना मारिया कलीप्पिलानू' (2016, मलयालम) और 2022-23 की 'पोन्नियिन सेलवन I & II' (मणिरत्नम डायरेक्शन) में ऐश्वर्या राय की बचपन वाली रानी का रोल - जहां 800 करोड़ की फ्रैंचाइजी ने उन्हें 'मिनी ऐश्वर्या' का टैग दिया। 2024 की तेलुगु टीन म्यूजिकल 'मैजिक' (जर्सी फेम निर्देशक) से ग्रोथ दिखाई। अब धुरंधर से बॉलीवुड लीड डेब्यू - सारा ने कहा, 'यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है।'

Sara Arjun Net Worth: करोड़ों की मालकिन, लेकिन सोशल मीडिया से दूर: 10 करोड़ नेट वर्थ, इंस्टा पर सिर्फ फिल्म पोस्टर्स
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 20 साल की सारा की नेट वर्थ 10 करोड़ से ज्यादा है - चाइल्डहुड से कमाई का नतीजा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 साल की उम्र में ही वो करोड़पति बन चुकी थीं। लेकिन इंडस्ट्री की ग्लैमर गर्ल्स से अलग, सारा सोशल मीडिया से दूर रहती हैं।

सारा कहती हैं, 'मैं काम पर फोकस रखती हूं, सोशल मीडिया बाद में नहीं।' उनका फोकस एक्टिंग पर - उम्र के फर्क वाली ट्रोलिंग पर हंसते हुए बोलीं, 'बॉलीवुड में हमेशा ऐसा होता है, लेकिन स्टोरी मायने रखती है।'
Ranveer Singh Sara Arjun Chemistry: 20 साल छोटी सारा के साथ रणवीर
धुरंधर के टीजर से उम्र गैप (रणवीर 40, सारा 20) पर मीम्स की बाढ़ आ गई। रेडिट-ट्विटर पर यूजर्स बोले, 'रणवीर सारा के डैड लगते हैं।' लेकिन रणवीर ने बचाव किया:- 'सारा जन्मजात एक्ट्रेस हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना आसान और मजेदार था।' सारा का रोल छोटा लेकिन इम्पैक्टफुल बताया जा रहा है - मेल-डॉमिनेटेड स्टोरी में इमोशनल एंकर।
बॉलीवुड में पहले भी शाहरुख-काजोल (10 साल गैप) या सलमान-कैटरीना (18 साल) जैसे पेयर देखे, लेकिन ट्रोलिंग तो बनी रहती है। धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है - क्या यह सारा को नेक्स्ट बिग स्टार बनाएगी? या उम्र गैप कंट्रोवर्सी हाईलाइट चुरा लेगी? वेट एंड वॉच।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar Trailer Out: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा ऐसा इंटेंस अवतार












Click it and Unblock the Notifications