Dhurandhar Trailer Out: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा ऐसा इंटेंस अवतार
Dhurandhar Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस समय सोशल मीडिया परछाए हुए हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे दमदार सितारों से सजी इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर आज यानी 18 नवंबर 2025 को रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म के पोस्टर्स ने जिस तरह लोगों की उत्सुकता बढ़ाई थी, ट्रेलर ने वैसी ही उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।

रणवीर सिंह का अब तक का सबसे इंटेंस अवतार
-बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक आदित्य धर की इस हाई-स्केल एक्शन फिल्म को लेकर शुरुआत से ही बड़ी उम्मीदें थीं। ट्रेलर में रणवीर सिंह का बेहद एग्रेसिव और इंटेंस लुक नजर आ रहा है जिसे कई दर्शक उनकी 'पद्मावत' के खतरनाक अवतार से भी आगे बता रहे हैं।
-पोस्टर्स में ही रणवीर सिंह का प्रलयकारी रूप देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच चुकी थी। ट्रेलर में भी उनका हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस फैंस को बेहद प्रभावित कर रहा है।
अक्षय खन्ना का रहस्यमयी किरदार
-फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है- ये होगी फिल्मी इतिहास की महा ब्लॉकबस्टर। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये ना साउथ है, ना बॉलीवुड, ये इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनेगी। दर्शकों ने रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना,आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के लुक और परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ की है।
-ट्रेलर में अक्षय खन्ना का रहस्यमयी और इंटेंस लुक एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले उनके फर्स्ट-लुक टीजर ने ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी। वहीं आर माधवन का किरदार भी उतना ही आकर्षक नजर आ रहा है। उनके बारे में चर्चा है कि उनका लुक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित है। कुल मिलाकर हर कलाकार स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति से प्रभाव छोड़ता दिखाई दे रहा है।
दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म 'धुरंधर'
-'उरी' जैसी हिट फिल्म देने वाले आदित्य धर ने धुरंधर को बड़े पैमाने पर शूट किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के लिए करीब 7 घंटे की फुटेज शूट की है।
-बताया जा रहा है कि ये फुटेज मेकर्स को इतनी पसंद आई कि फिल्म को एडिट कर छोटा करने की बजाय इसे दो पार्ट्स में रिलीज करने की योजना बन गई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का पहला पार्ट आगामी 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट जून 2026 से पहले सिनेमाघरों में आने की संभावना है।
5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी 'धुरंधर'
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' आगामी 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खत्म होगा जहां से दूसरा हिस्सा कहानी को आगे बढ़ाएगा। इस फिल्म को रणवीर सिंह के करियर की बड़ी वापसी मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications