Rohit Chandel: 'रोहित झूठा है, उसने धोखा दिया', कौन हैं फर्नाज शेट्टी? एक्टर पर लगाए बेवफाई के आरोप
Rohit Chandel: स्टार प्लस के हिट शो 'सैराब' के लीड एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा, वो इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं, उन्हें 'प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस' (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, हालांकि उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई भी बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
आपको बता दें कि उनके फैंस जहां रोहित चंदेल को बेगुनाह मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उसने गलत किया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

फर्नाज शेट्टी ने लगाया था रोहित चंदेल पर बेवफाई का आरोप
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब रोहित चंदेल विवादों में आए हैं, दो साल पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड फर्नाज शेट्टी ने भी उन पर बेवफाई का आरोप लगाया था। मालूम हो कि टीवी की चुलबुली और खूबसूरत अदाकारा फर्नाज शेट्टी और रोहित चंदेल की पहली मुलाकात साल 2022 में 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' के सेट पर हुई थी।
फर्नाज शेट्टी का रोहित चंदेल से जल्दी ही हो गया था ब्रेकअप
दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे लेकिन इस इश्क की उम्र लंबी नहीं थी और दोनों का ब्रेकअप जल्दी ही हो गया था लेकिन दोनों का रिश्ता काफी खराब स्थिति में समाप्त हुआ था, दोनों के ब्रेकअप की काफी चर्चा हुई थी क्योंकि दोनों अपने प्यार की वजह से उन दिनों खासा लोकप्रिय थे।

रोहित की बातों पर भरोसा नहीं था, मम्मी-पापा से नहीं मिलवाया
'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' से बात करते हुए फ़र्नाज़ शेट्टी ने कहा था कि 'मैं पुरानी विचारधारा की हूं और 'वन मैन पर्सन' हूं, मुझे ऐसे लोग नहीं पसंद जो कि एक साथ कई लोगों से रिश्ता रखें, रोहित को मैंने रंगे हाथों किसी लड़की के साथ पकड़ा था, हालांकि उस वक्त उसने मुझसे माफी मांगी थी लेकिन मेरे मन में हमेशा भरोसे को लेकर प्रश्न था,उसने रिलेशनशिप में रहते हुए कभी भी मुझे अपने मम्मी-पापा या घरवालों से नहीं मिलवाया, मुझे इसकी बातों पर विश्वास कम होने लगा था और एक दिन मुझे लगा कि हम साथ नहीं चल सकते हैं इसलिए मैंने रिश्ता खत्म कर दिया और हम मार्च 2023 में अलग हो गए।'

रोहित चंदेल ने सभी आरोपों को किया था खारिज
हालांकि रोहित चंदेल ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया था, उन्होंने कहा था कि 'सारे आरोप बेबुनियाद और गलत है, हमारी सोच अलग थी इसलिए हम अलग हुए, मैंने किसी को धोखा नहीं दिया और ना ही मैंने उसके साथ बेवफाई की, अगर मैं रिलेशन को लेकर सीरयस नहीं होता तो मैं कभी उसे अपनी बहन की शादी में लेकर होमटाउन नहीं जाता, फिलहाल अब सब खत्म हो गया है इसलिए अब इस पर कुछ भी बोलना बेकार है।'
रील गर्लफ्रेंड मदिराक्षी मुंडले ने किया कमेंट करने से इंकार
खैर ये तो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के विचार हैं, जबकि उनकी 'सैराब' शो में गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले ने कहा हैं कि 'मुझे भी रोहित के बारे में खबर मीडिया के जरिए मिली है लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा कुछ जानती नहीं हूं और ना ही इस पर कमेंट कर सकती हूं, बिना दोनों पक्षों की बातें सुने इस तरह से किसी पर टिप्पणी करना सही नहीं है, कानून अपना काम कर रहा है, उसे करने दीजिए, उम्मीद करती हूं सच जल्दी सामने आएगा।'

कौन हैं फर्नाज शेट्टी?
फर्नाज शेट्टी, हिंदी और तेलुगू टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा है। 16 सितंबर 1991 में महाराष्ट्र में जन्मी फर्नाज ने 'दिल की नज़र से खूबसूरत' से अपना करियर स्टार्ट किया था। इसके बाद वो टीवी के कई लोकप्रिय शो जैसे बालिका वधू, एक वीर की अरदास, सूर्यपुत्र कर्ण, वारिस, लाल इश्क, काशीबाई बाजीराव बल्लाल , स्वराज में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
