कौन हैं 'साईं बाबा' Sudhir Dalvi? 86 साल की उम्र में हुई ऐसी हालत, पाई-पाई को हुए मोहताज, परिवार ने की अपील
Who Is Sai Baba Sudhir Dalvi: बॉलीवुड और टेलीविज़न के दिग्गज अभिनेता सुधीर दलवी, जिन्होंने फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में साईं बाबा की प्रतिष्ठित भूमिका निभाकर अमर पहचान बनाई, इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं। 86 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दलवी सेप्सिस (Sepsis) नामक गंभीर संक्रमण से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम संक्रमण से लड़ते हुए अत्यधिक सक्रिय हो जाता है, जिससे शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ने लगता है।
इलाज का बढ़ता खर्च, परिवार ने की सहायता की अपील
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक उनके इलाज पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, और डॉक्टरों का अनुमान है कि कुल खर्च 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इस कठिन समय में परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री, प्रशंसकों और आम जनता से आर्थिक सहयोग की अपील की है।
सुधीर दलवी के परिवार ने इलाज के लिए बैंक विवरण साझा किए हैं -
नाम: सुधीर दलवी
खाता संख्या: 53004408105
IFSC कोड: SBIN0030366
बैंक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ठाकर कॉम्प्लेक्स, कांदिवली शाखा (बैंक डिटेल्स की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है)
साईं बाबा के रूप में घर-घर में बनाई पहचान
सुधीर दलवी ने 1977 में मनोज कुमार द्वारा निर्देशित क्लासिक फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। साईं बाबा के रूप में उनकी प्रस्तुति आज भी लोगों की यादों में ताज़ा है।
फिल्म और टीवी दोनों में रहा योगदान
फिल्मों के अलावा, दलवी ने छोटे पर्दे पर भी कई यादगार भूमिकाएँ निभाईं। उन्होंने टीवी के ऐतिहासिक शो 'रामायण' में ऋषि वशिष्ठ का किरदार निभाया था। उनके अन्य उल्लेखनीय प्रोजेक्ट्स में 'जुनून' (1978), 'चांदनी' (1989) और 'एक्सक्यूज़ मी' (2003) जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 2006 के टीवी शो 'वो हुए ना हमारे' में देखा गया था। सुधीर की हालत जान उनके फैंस दुखी हैं और जल्द ही स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications