ना बेटा, ना पत्नी, ना बहन, इस शख्स के हाथों में गए संजय कपूर के 31000 करोड़, करिश्मा कपूर को मिला ZERO

Sunjay Kapur Company New Chairman: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक हुई मौत ने सबको शॉक्ड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ने इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए एक मधुमक्खी निगल ली थी। इसी के चलते उन्हें हार्ट अटैक हुआ था और उनकी मौत हो गई थी।

19 जून 2025 को दिल्ली में हुआ था संजय कपूर का अंतिम संस्कार
वहीं मौत के 7 दिन बाद गत 19 जून 2025 को दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार हुआ था। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के 15 साल के बेटे कियान ने अपने पापा के दाह संस्कार की सारी रस्में निभाई थीं और मुखाग्नि भी दी थी।

Sunjay Kapur

दिवंगत संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति और बिजनेस

आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद से उनके करोड़ों के कारोबार और संपत्ति को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि दिवंगत संजय कपूर की ये करोड़ों की संपत्ति और बिजनेस किसको मिलेगा। संजय कपूर की सारी चीजों पर किसका अधिकार होगा।

यें हैं सोना कॉमस्टार के नए चेयरमैन

-अब खबर है कि संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार के नए चेयरमैन को चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने संजय कपूर की मौत के बाद जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है।

-पहले कयास लगाए जा रहे थे कि संजय कपूर की दोनों बहनों, मंधिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी को कंपनी की जिम्मेदारी दी जा सकती है लेकिन 31000 करोड़ रुपए के इस कारोबार पर किसी और का राज होने वाला है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कही ऐसी बात

-सोना बीएलडब्ल्यू ने स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कहा है- कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। जेफरी मार्क ओवरली 12 फरवरी 2021 से इस कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं।

-कंपनी की तरफ से कहा गया है- Sona BLW Precision ने दिवंगत संजय कपूर को चेयरमैन एमेरिटस की उपाधि दी थी। संजय कपूर के विजनरी लीडरशिप, अटूट प्रतिबद्धता और बहुमूल्य गाइडेंस ने बोर्ड और कंपनी पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को मिली ये जिम्मेदारी

-इसके अलावा कंपनी ने दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है। इससे पहले प्रिया सचदेव, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

-प्रिया सचदेव ने लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में एम एंड ए एनालिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह ऑटोमोटिव रिटेल, इंश्योरेंस और फैशन जगत में काम कर चुकी हैं।

कौन हैं जेफरी मार्क ओवरली?

जेफरी मार्क ओवरली, सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं। वह पिछले 43 वर्षों से बिजनेस के इस फील्ड में ऑपरेशनल एक्सपीरियंस कमा रहे हैं। जेफरी मार्क ओवरली ने जनरल मोटर्स कॉर्पोरेशन और डेल्फी कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों में 25 वर्षों तक सीनियर इंजीनियर के तौर पर काम किया है।

संजय कपूर की कंपनी में होता है कौन सा काम?

आपको बता दें कि साल 1995 में स्थापित, सोना कॉमस्टार, देश की टॉप ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी फर्म है। गुड़गांव स्थित इस भारतीय कंपनी की अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में प्लांट और असेंबली सेंटर्स, रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर्स हैं। ये ग्लोबल ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स सप्लायर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 31000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को नहीं मिला कुछ

आपको बता दें कि संजय कपूर की 31000 करोड़ रुपए के बिजनेस में एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान को कुछ नहीं मिला है। वहीं कहा जा रहा है कि संजय कपूर की 13 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति में भी करिश्मा कपूर और उनके बच्चों को कुछ नहीं मिलेगा। इस संपत्ति पर संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव उनके बच्चों का अधिकार होगा।

करिश्मा कपूर को मिली थी इतनी एलिमनी

-आपको बता दें कि कई कानूनी और निजी संघर्षों के बाद, साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। सेटलमेंट के तहत संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को 70 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा अपने दोनों बच्चों, समायरा और कियान, के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदकर दिए थे।

-वहीं करिश्मा कपूर को संजय कपूर के पिता का घर भी मिला था। करिश्मा को संजय हर महीने 10 लाख रुपये बतौर भत्ता देते थे। फिलहाल करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं और उन्हें एक बेहतर जीवन देने की कोशिश में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+