Who is Ruchi Gujjar: कौन है रुचि गुज्जर? जिसके दिलो-दिमाग पर सिर्फ PM मोदी, Cannes 2025 में यूं किया इजहार!
Who is Ruchi Gujjar: हर साल Cannes फिल्म फेस्टिवल फैशन और फिल्म के नए चेहरे दुनिया को दिखाता है। लेकिन 2025 में एक चेहरा ऐसा भी था, जो सिर्फ फैशन की वजह से नहीं, बल्कि अपने मैसेज की वजह से चर्चा में आ गया - और वो थीं रुचि गुज्जर, एक भारतीय मॉडल, एक्ट्रेस और मिस हरियाणा 2023।
Cannes 2025 के रेड कार्पेट पर जब रुचि ने पारंपरिक गोल्ड लहंगा पहनकर कदम रखा, तो सबकी नजरें उनके नेकलेस पर टिक गईं - एक ऐसा कस्टम नेकलेस जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बना था। यह कोई आम ज्वेलरी नहीं थी, बल्कि भारत की ताकत और नेतृत्व को समर्पित एक बोल्ड स्टेटमेंट था। आखिर क्यों पहना पीएम मोदी वाला नेकलेस? आइए जानते हैं...

फैशन मूव नहीं, कल्चरल परफॉर्मेंस... PM मोदी को दिया ये मैसेज
रुचि गुज्जर ने बताया कि ये हार सिर्फ आभूषण नहीं है। ये मेरे प्रधानमंत्री के लिए सम्मान है, जिन्होंने भारत को नई पहचान दी है। मैं इस गौरव को दुनियाभर में ले जाना चाहती हूं। उनका लुक सिर से पांव तक देसी शान से भरा था - जयपुर की मिरर वर्क वाली ड्रेस, जरीबारी के दुपट्टे पर हाथ से की गई जरदोज़ी, माथे पर मांग टीका, हाथों में चूड़ियां और लाल आलता। ये सब मिलकर सिर्फ एक फैशन मूव नहीं, बल्कि एक कल्चरल परफॉर्मेंस बन गया।

एक्टिंग के लिए डर...डर के आगे बढ़ी, मिली हौसलों से कामयाबी
रुचि की कहानी सिर्फ कान्स तक सीमित नहीं है। जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रेजुएट और एक साधारण गुज्जर परिवार से आई इस लड़की ने बहुत संघर्षों से ये मुकाम पाया है। रुचि बताती हैं कि जब उन्होंने एक्टिंग का सपना देखा, तो सबसे पहले घर के लोगों को मनाना पड़ा। 'मेरी मां डरी हुई थीं, लेकिन आज उन्हें मुझ पर गर्व है। और उनके पिता? पहले दिन से उनके सबसे बड़े सपोर्टर।
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने म्यूजिक वीडियो से की - 'जब तू मेरी ना राही' और 'हेली में चोर' जैसे गानों में उनकी मौजूदगी ने उन्हें लाइमलाइट में लाया। और अब उनकी नजरें साउथ इंडियन सिनेमा पर हैं। उन्होंने कहा कि मैं साउथ की फिल्मों में काम करना चाहती हूं, क्योंकि वहां की ऑडियंस कहानियों को गहराई से समझती है।
तोड़ी रूढ़ियों की बेढ़ियां, हासिल किया मुकाम
Cannes 2025 में उनका डेब्यू सिर्फ एक ग्लैमरस एंट्री नहीं थी, बल्कि एक इंडियन आइडेंटिटी का ग्लोबल डिक्लेरेशन था। एक ऐसी लड़की जिसने अपने समुदाय की रूढ़ियों को तोड़कर भारत को गर्व महसूस करवाया। रुचि ने साबित किया कि फैशन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होता, बल्कि एक सोच, एक संदेश और एक पहचान का ज़रिया भी हो सकता है।
Ruchi Gujjar Profile: रुचि गुज्जर कौन हैं?
रुचि गुज्जर राजस्थान के झुंझुनू जिले के मेहरा गुजरवास गांव से हैं। उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से बीबीए किया और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया। लेकिन, मॉडलिंग और अभिनय के जुनून ने उन्हें मुंबई की ओर खींचा। वह मिस हरियाणा 2023 का खिताब जीत चुकी हैं और 'हेली में चोर' जैसे हरियाणवी गानों में नजर आ चुकी हैं। उनकी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें नेशनल डायनामिक अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications