Ravi Mohan: कौन हैं रवि मोहन? पत्नी ने तलाक के बाद एलिमनी में मांगे इतने पैसे कि आप सोच नहीं सकते
Ravi Mohan: तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि मोहन इस समय खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि वह अपनी पत्नी आरती से अलग हो रहे हैं। पिछले कुछ समय से रवि मोहन और आरती की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
रवि मोहन और आरती के बीच हुई अनबन
आपको बता दें कि रवि मोहन को हाल ही में चेन्नई में एक शादी में सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ देखा गया था। इसके बाद से एक्टर की शादीशुदा जिंदीग को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। लोगों का मानना है कि रवि मोहन और आरती के बीच कुछ अनबन चल रही है।

रवि मोहन और पत्नी आरती एक दूसरे पर लगा रहे गंभीर आरोप
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल के अलग होने की वजह सिंगर केनीशा फ्रांसिस ही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि आरती ने अपने पति को महिला सिंगर के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था।
-इसके बाद से ही रवि मोहन और आरती एक दूसरे से तलाक लेना चाह रहे हैं। सिर्फ इतान ही नहीं इस मामले ने तब तूल पकड़ा था जब से दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाने शुरू किए थे। दोनों सरेआम सोशल मीडिया पर एक दूसरे के चरित्र को लेकर बात करते नजर आ रहे थे।
रवि मोहन ने दी तलाक की अर्जी
वहीं इन सबके बीच आरती और रवि मोहन चेन्नई में फैमिली कोर्ट में पेश हुए थे। न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक फैमिली कोर्ट के जज ने रवि मोहन के औपचारिक अनुरोध को सुना है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें किन वजहों से तलाक चाहिए। वहीं जज के अनुसार कपल के बीच सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है। कहा जा रहा है कि कोर्ट में आरती ने तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर रवि से 40 लाख रुपये प्रति माह की मांग की है।
आरती ने एलिमनी में मांगे 40 लाख रुपये
रवि मोहन की पत्नी आरती ने कोर्ट में कहा है कि तलाक के बाद उन्हें एलिमनी के तौर पर 40 लाख रुपये प्रति माह चाहिए। इसके लिए आरती ने एक याचिका भी दायर की है। जज ने दोनों याचिकाओं को देखा। वहीं जज ने आरती और रवि दोनों से कहा है कि वह 12 जून 2025 को होने वाली अगली सुनवाई से पहले अपने लिखित जवाब कोर्ट में जमा करें।
आरती ने पति रवि के लिए इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
-इस मामले को लेकर रवि मोहन की पत्नी आरती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- सच को एक बार और हमेशा के लिए साफ कर देना चाहिए। पैसा, पावर, इंटरफेयरेंस या कंट्रोल- इनमें से कोई भी कारण नहीं है कि हमारी शादी क्यों टूटी।
-आरती ने आगे लिखा है- हमारे रिश्ते में एक तीसरा इंसान है। हमारे बीच के मतभेद ने हमारे रिश्ते को नहीं तोड़ा बल्कि एक बाहरी इंसान ने हमारे रिश्ते को तोड़कर रख दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी कहा है कि उनके पास केनिशा फ्रांसिस और उनके पति के अफेयर के सबूत हैं।
कौन हैं रवि मोहन जिनसे तलाक चाहती हैं आरती
-साल 1980 में जन्में रवि मोहन को जयम रवि के नाम से जाना जाता है। वह एक भारतीय अभिनेता हैं जो तमिल सिनेमा में काम करते हैं। वह फिल्म संपादक ए मोहन के बेटे हैं जबकि उनके बड़े भाई, मोहन राजा साउथ के फेमस डायरेक्टर हैं।
-रवि मोहन ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म जयम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। रवि चेन्नई और हैदराबाद में पले-बढ़े हैं। उन्होंने चेन्नई के अशोक नगर में जवाहर विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने भरतनाट्यम नृत्यांगना नलिनी बालाकृष्णन से डांस सीखा।
-रवि मोहन ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशन में डिग्री पूरी करने के बाद फिल्मों में एक्टिंग करने का फैसला किया था। उन्होंने मुंबई के किशोर नमित कपूर संस्थान से एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली है।
-रवि मोहन ने साल 2009 में फिल्म निर्माता सुजाता विजयकुमार की बेटी आरती से शादी की थी। कपल के दो बेटे, आरव और अयान हैं। आरव साउथ की सुपरहिट फिल्म फिल्म टिक टिक टिक (2018) में काम कर चुके हैं।
-आपको बता दें कि साल 2024 में रवि मोहन और आरती ने कुछ पर्सनल कारणों के चलते अलग होने का फैसला कर लिया था। आरती ने अपने पति रवि मोहन पर उन्हें एक दूसरी औरत के चलते धोखा देने का आरोप लगाया था और इसी के तहत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी डाली थी।












Click it and Unblock the Notifications