Animal के चाइल्ड आर्टिस्ट का कश्मीर से है पुराना कनेक्शन, 'लाल सिंह चड्ढा' में बने थे छोटे आमिर

Animal child Artist Ahmad Ib Umar: पिछले साल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के चर्चे जोरों शोरों पर थे। फिल्म तो उतना कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाने वाले एक बच्चे ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। ये बच्चा था अहमद उमर। जिसने आमिर खान के बचपन का ऐसा किरदार निभाया कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थके। अब यही बच्चा रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उनके बचपन का रोल प्ले कर रहा है। चलिये जानते हैं अहमद से जुड़ी कुछ बातें...

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में एक्टर का बचपन दिखाया गया है। बचपन भी ऐसा कि किसी का भी देखकर दिल पिघल जाए। एक मासूम सा बच्चा, अपने पापा के प्यार को तरस रहा है। इस रोल को अहमद ने जिस तरीके से निभाया है, वो वाकई काबिलेतारीफ है।

ahmad ibn Umar

क्या आप जानते हैं कि मात्र 6 साल की उम्र से ही अहमद एक्टिंग करने लगे थे। इतना ही नहीं अहमद का कश्मीर से भी खास नाता है। बताते चलें कि अहमद इब्न उमर कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं। वे कश्मीरी चाइल्ड एक्टर हैं। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में Zaldagar में उनका परिवार रहता है। अहमद की उम्र मात्र 11-12 साल है।

आपको जानकर हैरानी होगी की एक्टर्स के बचपन का रोल प्ले करने वाले अहमद ने मात्र 6 साल की उम्र से ही एक्टिंग में अपना जादू चलाना शुरू कर दिया था। पहली बार वे साल 2019 में आई फिल्म नोटबुक में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें छोटे आमिर खान बने फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी देखा गया। आमिर खान का रोल अहमद ने ऐसे निभाया, कि वो लोगों के सिर चढ़कर बोला। हर कोई इस चाइल्ड एक्टर की जमकर तारीफ करने लगा।

लाल सिंह चड्ढा फिल्म दर्शकों को भले कुछ खास पसंद ना आई हो, लेकिन इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने लोगों का दिल लूटने में कोई कसर नही्ं छोड़ी। एक इमोशनल कैरेक्टर को अहमद ने बड़े ही शानदार तरीके से निभाया था। लेकिन ये सफर इतना भी आसान नहीं था। रणबीर कपूर की एनिमल और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में रोल मिलने से पहले अहमद को कई दफा रिजेक्शन्स भी झेलने पड़े थे। लेकिन हर बार उन्होंने बड़ी ही हिम्मत के साथ आगे बढ़कर दिखाया।

रणबीर कपूर की फिल्म की बात करें तो देशभर में आज फिल्म रिलीज हो रही है। हर कोई फिल्म में रणबीर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचाकर रख दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+