कौन है राखी सावंत की सौतन सोमी खान? बिग-बॉस 12 की थीं कंटेस्टेंट, कैसे हुई आदिल खान दुर्रानी से मुलाकात?
Who Is Somi Khan: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अतरंगी अंदाज और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर विवादित बयान देती हैं। लेकिन अब राखी से अलग होने के बाद आदिल ने दूसरी शादी कर ली।
आदिल खान दुर्रानी ने 'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट सोमी खान के साथ गुपचुप शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी 3 मार्च को मैसूर में हुई थी। इस बात की जानकारी खुद आदिल ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर राखी सावंत की सौतन सोमी खान कौन हैं। चलिए जानते हैं।

आपको बता दें कि, सोमी खान बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसके अलावा वह टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह न्याय, केसरिया बालम और हमारा हिंदुस्तान जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिन एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में आदिल खान दुर्रानी ने बताया था कि वह सोमी खान को पिछले 7 महीने से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। उन्होंने कहा कि, 'हां मैंने और सोमी ने शादी कर ली और 3 मार्च को मैसूर में हम दोनों का निकाह हुआ था।' बता दें कि आदिल खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दीं जो कि काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि, आदिल खान दुर्रानी की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वह राखी सावंत के प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन ये शादी एक महीने भी नहीं टिकी। राखी ने आदिल पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से आदिल को जेल की हवा खानी पड़ी थी। खैर अब आदिल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications