कौन है राज कुंद्रा की पहली पत्नी Kavita Kundra? बेटी के पैदा होते ही हुआ था तलाक, शिल्पा शेट्टी पर लगा आरोप
Raj Kundra Ex Wife: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर पोर्नोग्राफी केस की वजह से सुर्खियों में आ गए। ईडी ने उन्हें समन भेजा है और मामले की कार्रवाई के लिए राज कुंद्रा को अगले सोमवार को ईडी ऑफिस जाना होगा।
बिजनेसमैन राज कुंद्रा जिन्हें शिल्पा शेट्टी के पति के नाम से भी जाना जाता है। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आपको बता दें कि, शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम कविता कुंद्रा है। साल 2003 में दोनों की शादी हुई थी और कपल की एक बेटी भी है।

राज कुंद्रा की तरह कविता कुंद्रा भी एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कविता और राज कुंद्रा की शादी लगभग तीन साल चली और फिर दोनों का तलाक हो गया। कविता ने राज पर आरोप लगाया था कि वह उन पर तलाक का दबाव बना रहे थे, जबकि दोनों के रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं थी। कविता का कहना था कि वह अपनी शादी के टूटने की वजह शिल्पा शेट्टी को मानती हैं।
कविता कुंद्रा ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी ने उनका घर बर्बाद किया था। वहीं दूसरी तरफ राज ने कहा था कि कविता का राज की बहन के साथ अफेयर चल रहा था था। जिस वजह से दोनों के रिश्ते में दिक्कतें आ गई थीं। यही वजह थी कि राज कुंद्रा और कविता की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया।
बता दें कि, कविता से अलग होने के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की साल 2009 में शादी हुई थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं औऱ दोनों अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं। वहीं कविता राज से अलग होने के बाद अपनी बेटी के साथ विदेश में शिफ्ट हो गईं। दोनों फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं और कविता अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं।
ये भी पढ़ें: Raj Kundra की फिर बढ़ी मुसीबत, पोर्नोग्राफी मामले में ED ने भेजा समन, जल्द होगी पूछताछ












Click it and Unblock the Notifications