Raj Kundra की फिर बढ़ी मुसीबत, पोर्नोग्राफी मामले में ED ने भेजा समन, जल्द होगी पूछताछ
Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की एक बार फिर मुसीबतें बढ़ गई हैं। पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। ईडी ने उन्हें अगले हफ्ते पूछताछ के लिए शामिल होने के लिए कहा है।
सूत्रों के अनुसार, राज कुंद्रा को सोमवार को सुबह 11 बजे ईडी के मुंबई कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। इस मामले में अन्य संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। दो दिन पहले ही राज कुंद्रा के घर पर ईडी का छापा पड़ा था।

जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस द्वारा पोर्नोग्राफी सामग्री बनाने और वितरित करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा अब मनी लॉन्ड्रिंग जांच के केंद्र में हैं। इस केस में राज कुंद्रा को कुछ महीने के लिए गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में सबूतों के आधार पर उन्हें जमानत मिल गई थी। ED इस मामले में वित्तीय लेन-देन और पॉर्न फिल्मों के निर्माण और बिक्री से मिली राशि की जांच कर रहे हैं।
इस सप्ताह के शुरुआत में, जांच एजेंसी ने मुंबई और उत्तर प्रदेश के लगभग 15 स्थानों पर छापेमारी की, जो पोर्नोग्राफी सामग्री के वितरण को लेकर की गई। यह जांच मोबाइल ऐप्लिकेशनों और अन्य माध्यमों के जरिए पॉर्न सामग्री के वितरण पर केंद्रित थी।
कुंद्रा के खिलाफ मामला फरवरी 2021 में तब शुरू हुआ जब मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी रैकेट की जांच शुरू की, इसके बाद कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वेब सीरीज और फिल्मों के ऑडिशन के बहाने अश्लील सामग्री में भाग लेने के लिए मजबूर किया गया था। फिलहाल राज कुंद्रा ने लोगों से इस मामले में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को नहीं घसीटने की अपील की है। उनका कहना है कि वह लगातार ईडी की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।
ये भी पढ़ें: Raj Kundra ED Raid: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर समेत 15 ठिकानों पर ED का छापा, टाइमलाइन में सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications