Who is Ragini Vishwakarma:कौन हैं सड़क पार गाना गाने वाली रागिनी? जिसे हनी सिंह ने एक झटके में बना दिया स्टार
Who is Ragini Vishwakarma: मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh ने लंबे ब्रेक के बाद जबरदस्त कमबैक किया है। सिंगर हनी सिंह के नए म्यूजिक एलबम 'Maniac' ने तो धूम मचा दी है। इस पंजाबी गाने में हनी सिंह ने भोजपुरी का जो तड़का लगाया है, उसने तो तबाही मचा दी है।
खास बात ये है कि हनी सिंह के गाने में जिस फीमेल सिंगर ने भोजपुरी लाइनें गाकर सबको अपना दीवाना बना लिया है वो कोई मशहूर बॉलीवुड या भोजपुरी सिंगर नहीं बल्कि सड़क पर गाना ने वाली साधारण सी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा हैं। जिसे हनी सिंह ने अपने एलबम में इतना बड़ा ब्रेक देकर रातों-रात स्टार बना दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा और हनी सिंह जैसे मशहूर सिंगर के एलबम में उन्हें गाने का मौका कैसे मिला?

क्या है गाना? जिसने मचाई तबाही
बता दें हनी सिंह के लेटेस्ट 'Maniac' एलबम में रैपर हनी सिंह ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने के बीच में भोजपुरी गाने में दिदिया के देवरा...लाइन्स जिसने धूम मचाई है उसे ही रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। हनी सिंह के एलबम में रागिनी का गाना यूट्यूब पर जमकर ट्रेन्ड कर रहा है। महज दो दिन में 28,302,733 लोग इस एलबम को देख चुके हैं और 1.7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।
कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा?
रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहती हैं और रागिनी ही नहीं उनके परिवार के सभी लोग मंदिर और सड़क पर हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाते हैं। इसे से उनका परिवार का भरण-पोषण होता है। रागिनी शादी- मुंडन समेत अन्य आयोजनों में अवधी, भोजपुरी और भोजपुरी गजल गाती हैं। कोरोना महामारी के दौरान रागिनी का हारमोनियम पर एक गाना गाते हुए वायरल हो गया था लेकिेन उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं मिला।
रागिनी ने नहीं मानी हार और...
मीडिया को दिए इंटरव्यू में रागिनी ने बताया कि "लोग तारीफ तो करते थे और मुझे मौका देने का वादा भी करते थे जिसमें भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव भी थे। रागिनी बताती हैं जब किसी ने मौका नहीं मिला तो मैंने अपने गाने यू्ट्यूब चैनल पर डालने शुरू कर दिए।" रागिनी अपने कुछ म्यूजिक वीडियोज में गाने के साथ एक्टिंग भी कर चुकी हैं।
कैसे हनी सिंह के एलबम में मिला मौका?
यूपी के गोरखपुर की रहने वाली रागिनी ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि सिंगर हनी सिंह की टीम से विनोद वर्मा जी का मेरे पास एक दिन फोन आया। उन्होंने मुझे बस इतना बताया था कि मुझे बॉलीवुड में गाना गाने का मौका मिला रहा है लेकिन मुझे तब ये नहीं पता था कि हनी सिंह सर के साथ मेरा गाना होगा। गाना फाइनल होने के बाद टीजर आने पर मुझे ये बताया गया कि वो गाना हनी सिंह के साथ है, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications