Premanand Maharaj के हरि सेवक कौन हैं, जिनके बच्चे की मां बनने वाली हैं भोजपुरी एक्ट्रेस? MMS कांड से हुई फेमस
Priyanka Pandit Pregnent: भोजपुरी सिनेमा की पूर्व अभिनेत्री प्रियंका पंडित एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या विवाद नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खुशखबरी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनके घर जल्द ही नन्ही खुशी आने वाली है।
प्रियंका की इस पोस्ट के बाद उनके पति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 'हरि सेवक' नाम से पहचाने जाने वाले कृष्ण भक्त से शादी की है, जिनका जुड़ाव संत प्रेमानंद महाराज की भक्ति परंपरा से बताया जाता है। हालांकि, प्रियंका ने अब तक अपने पति का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है और उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी भी साझा नहीं की है।

Who Is Priyanka Pandit's husband, 'Hari Sevak': कौन हैं प्रियंका पंडित के पति 'हरि सेवक'?
प्रियंका के पति की सार्वजनिक पहचान अभी काफी सीमित है। सोशल मीडिया पर 'Hari Sevak' नाम से एक अकाउंट सामने आया था, जिसमें प्रियंका के साथ तस्वीरें शेयर की गईं और उन्हें जीवनसंगिनी बताया गया। इससे दोनों के रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। रिपोर्ट्स में हरि सेवक को प्रेमानंद महाराज से जुड़े कृष्ण भक्त और उनके अनुयायी के तौर पर बताया गया है।

कैसे सामने आई प्रेग्नेंसी की खबर?
प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीर में बेबी सॉक्स और प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आई। प्रियंका ने बताया कि वह कुछ समय से इस खुशी को अपने तक सीमित रखे हुए थीं। अब उन्होंने इसे अपने फैंस के साथ शेयर करने का फैसला किया। उनकी पोस्ट में राधारानी और ठाकुर जी का आशीर्वाद लेते हुए परिवार में आने वाली नई खुशी का जिक्र किया गया है।

भोजपुरी फिल्मों में कभी चलता था प्रियंका पंडित का नाम
प्रियंका पंडित कभी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया और खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हालांकि, बाद में वह धीरे-धीरे फिल्मों और ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर होती चली गईं।

फिर आया MMS विवाद, बदल गई जिंदगी
प्रियंका पंडित का नाम एक कथित निजी वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में आया था। सोशल मीडिया पर इसे उनके नाम से जोड़कर प्रसारित किया गया। हालांकि, प्रियंका ने उस वीडियो को फर्जी बताया था और आरोपों से इनकार किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा था कि इस विवाद के बाद उनके काम पर असर पड़ा और उन्हें पहले की तुलना में कम काम मिलने लगा।

फिल्मों से दूरी बनाई, वृंदावन में कृष्ण भक्ति की राह
MMS विवाद के बाद प्रियंका ने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। बाद के वर्षों में उनके सोशल मीडिया पोस्ट में कृष्ण भक्ति और वृंदावन से जुड़ी तस्वीरें ज्यादा दिखाई देने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वृंदावन में रहने लगीं और भगवान कृष्ण की भक्ति में समय देने लगीं। इसी दौरान उनका जुड़ाव प्रेमानंद महाराज की भक्ति परंपरा से भी बताया गया।
कब हुई हरि सेवक से मुलाकात?
प्रियंका और हरि सेवक के रिश्ते की शुरुआत और शादी की सटीक तारीख दोनों ने सार्वजनिक तौर पर विस्तार से नहीं बताई है। 4 जुलाई 2025 में उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं। हरि सेवक नाम के अकाउंट से प्रियंका के साथ तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिसमें उन्हें जीवनसंगिनी बताया गया था। प्रियंका की तस्वीरों में सिंदूर और चूड़ा नजर आने के बाद भी उनकी शादी की चर्चा तेज हुई थी। अभी 4 जुलाई 2026 को पहली शादी की सालगिरह बरसाना में पति हरि सेवक के साथ मनाई।
पति का चेहरा अब तक क्यों छिपाया?
प्रियंका ने अपने पति की पहचान को सार्वजनिक जीवन से दूर रखा है। तस्वीरों में दोनों साथ नजर आते हैं, लेकिन उनके पति का चेहरा आम तौर पर दिखाई नहीं देता। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके पति की पहचान और पेशे को लेकर कई तरह की बातें होती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
