कौन है मिस्ट्री गर्ल प्राची सोलंकी? जिसके साथ हार्दिक पांड्या की उड़ी डेटिंग अफवाह, ऐसे करती है कमाई

Who Is Prachi Solanki: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक की खबरें चर्चा में हैं। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद फैंस ने मान लिया कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच हार्दिक पांड्या की एक लड़की के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है।

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुईं। जिसमें क्रिकेटर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक नताशा को छोड़ इस लड़की को डेट कर रहे है।

Hardik Pandya

कौन है प्राची सोलंकी?
हार्दिक पांड्या इन तस्वीरों में जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं उसका नाम प्राची सोलंकी है। जो कि एक डिजिटल क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। डिजिटल क्रिएटर के अलावा वह एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। अब हार्दिक के साथ फोटो शेयर करने के बाद वह रातों-रात स्टार बन गईं।

डेटिंग की उड़ी अफवाह
बता दें कि, प्राची सोलंकी ने फोटो शेयर कर हार्दिक संग हुई मुलाकात का अनुभव साझा किया और बताया कि उन्हें कैसा लगा। उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या की फैन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन डेटिंग अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। हार्दिक पांड्या से पहले प्राची सोलंकी कई खेल हस्तियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर चुकी हैं।

कितना कमाती है प्राची सोलंकी?
वहीं अगर प्राची सोलंकी की नेटवर्थ की बात करें तो ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर मेकअप की तमाम वीडियो शेयर कर वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। प्राची के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 546K फॉलोअर्स हैं। प्राची सोलंकी ने हार्दिक के साथ-साथ उनके भाई क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि, टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। लेकिन उनकी पत्नी नताशा ने बधाई के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। इसके अलावा क्रिकेटर की घर वापसी पर भी नताशा हार्दिक के साथ नजर नहीं आई। जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। हालांकि कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+