Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मरने में आपके 2 घंटे रह गए हैं', जावेद अख्तर के खिलाफ जहर उगलने वालीं बुशरा अंसारी कौन हैं?

Bushra Ansari Javed Akhtar Row: 'कोई हया करे, मरने में आपके दो घंटे रह गए हैं, ऊपर से आप इतनी फिजूल बातें कर रहे हैं' ये बयान पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिया है। बुशरा अंसारी ने जावेद अख्तर के खिलाफ ये जहर इसलिए उगला है क्योंकि उन्होंने पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान की आलोचना की थी

बुशरा अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुशरा ने कहा है कि जावेद को पहलगाम आतंकी हमले पर बात बंद कर देना चाहिए। बुशरा अंसारी ने जावेद अख्तर का बिना नाम लिए कहा, ''हमारे तथाकथित लेखक, उनको तो बस बहाना ही चाहिए था। असल में उनको तो मकान किराए पर नहीं मिलता था बॉम्बे (मुंबई) में।अपने अस्तित्व के लिए जितनी चाहे वो बात कर सकते हैं...पता नहीं क्या क्या बोल रहे हैं आप। कोई हया करे। मरने में आपके दो घंटे रह गए हैं, ऊपर से आप इतनी फिजूल बातें कर रहे हैं।''

Bushra Ansari Javed Akhtar Row

बुशरा अंसारी ने कहा- जावेद अख्तर को नसीरुद्दीन शाह की तरह चुप रहना चाहिए

बुशरा अंसारी आगे ये कहती हैं, ''इतनी भी क्या कोई हिम्मत, चलो आप चुप करो, नसीरुद्दीन शाह जैसे चुप बैठते हैं, आप भी वैसे ही चुप बैठे। जिसके दिल में जो है, वो रख रहे। ये पता नहीं क्या कह रहे हैं।'' बुशरा अंसारी ने यह भी दावा किया कि वो कुछ भारतीय महिलाओं से भी मिली हैं, जिन्होंने उनसे प्यार से बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में लोग बुरे नहीं हैं, लेकिन उनको पाकिस्तान के खिलाफ उकसाया जा रहा है।

Who is Bushra Ansari: कौन हैं बुशरा अंसारी?

🔴 बुशरा अंसारी एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। जो पाकिस्तान में ज्यादातर पंजाबी और उर्दू सिनेमा में काम करती हैं। ये एक सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। बुशरा अंसारी को पाकिस्तान की 'माधुरी दीक्षित' भी कहा जाता है।

🔴 बुशरा अंसारी ने बतौर बाल कलाकार 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। बुशरा अंसारी ने अपने करियर के दौरान अपने काम के लिए कई अवॉर्ड जीते हैं। उन्हें पाकिस्तानी टेलीविजन में उनके योगदान के लिए 1989 में प्रेसिडेंशियल प्राइड ऑफ परफॉरमेंस अवार्ड दिया गया था।

🔴 Bushra Ansari Husband & Family: बुशरा अंसारी की पहली शादी इकबाल अंसारी से हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। इकबाल अंसारी एक टेलीविजन निर्माता थे। दोनों की शादी 11 जून 1978 को हुई थी। बुशरा अंसारी और इकबाल अंसारी की शादी से 2 बेटियां हैं, मीरा अंसारी और नरीमन अंसारी। मीरा अंसारी का जन्म कराची में हुआ था और अब वह अमेरिका में रहती हैं। 68 साल की बुशरा अंसारी ने अप्रैल 2024 में खुलासा किया था कि उन्होंने 2023 में इकबाल हुसैन से शादी की थी।

🔴 Bushra Ansari Career: बुशरा अंसारी ने पहली बार 1984 में पीटीवी के क्लासिक शो आँगन तेरह (Aangan Terha) में एक तेजतर्रार महिला का किरदार निभाया था। बुशरा अंसारी पीटीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में भी दिखाई दीं, जिनमें शो टाइम, शो शा, रंग तरंग, इमरजेंसी वार्ड और स्केच कॉमेडी टीवी सीरीज फिफ्टी फिफ्टी शामिल है। बुशरा अंसारी ने लगभग 20 से ज्यादा पाकिस्तानी टीवी शो में काम किया है। इसके अलावा बुशरा अंसारी ने जवानी फिर नहीं आनी (2015), हो मन जहां (2016), Allahyar and the 100 Flowers of God (2023) और Deemak (2025) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

पहलगाम हमले को लेकर जावेद अख्तर ने क्या कहा था?

जावेद अख्तर ने पहलगाम हमले को लेकर महाराष्ट्र के कार्यक्रम में कहा था,

"ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह तुरंत कदम उठाए। सीमा पर कुछ पटाखे फोड़ने से काम नहीं चलेगा। अब कोई ठोस कदम उठाएं। कुछ ऐसा करें कि वहां (पाकिस्तान) का पागल आर्मी चीफ जैसा भाषण न दे सके। वह कहते हैं कि हिंदू और मुसलमान अलग-अलग समुदाय हैं। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं है कि उनके देश में हिंदू भी हैं। तो क्या उनकी कोई इज्जत नहीं है? वह किस तरह का आदमी है? उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए ताकि वे याद रखें। इससे कम पर वे ध्यान नहीं देंगे। मैं राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानता। लेकिन मैं इतना जानता हूं कि अब 'आर या पार' का समय आ गया है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+