तलाकशुदा हैं मुनव्वर फारूकी की दूसरी बेगम, 10 साल की है बेटी, कॉमेडियन की कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
Who Is Munawar Faruqui Second Wife: बिग-बॉस 17 के विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप दूसरी बार निकाह कर लिया है। हालांकि फैंस के लिए ये खबर एक बड़ा झटका है। क्योंकि हाल ही में कॉमेडियन बिगड़ती तबियत के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे।
मुनव्वर फारूकी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से फोटो शेयर की थी और बताया था कि वह अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आई है कि कॉमेडियन ने अचानक सीक्रेट वेडिंग कर ली। हालांकि मुनव्वर की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन उनकी दूसरी पत्नी कौन है इसका जवाब फैंस जानना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन ने मेहजबीन कोटवाला से दूसरी शादी कर ली है। जो कि एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के साथ भी काम किया है। कहा जा रहा है कि मेहजबीन कोटवाला की भी मुनव्वर फारूकी की तरह ये दूसरी शादी है।
जानकारी के मुताबिक, मेहजबीन भी मुनव्वर की तरह तलाकशुदा हैं। इतना ही नहीं उनकी एक 10 साल की बेटी भी है। वहीं मुनव्वर का भी पहली शादी से एक बेटा है जो अब उन्ही के साथ रहता है। पत्नी जैसमीन से उनका साल 2022 में तलाक हो गया था। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और उन्होंने गुपचुप दूसरी शादी कर ली।
इसके अलावा इन दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इसको लेकर भी बड़ी जानकारी मिली है। बता दें कि, काम के सिलसिले में दोनों की कुछ महीने पहले मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर शादी करने का फैसला कर लिया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन का 12 दिन पहले निकाह हुआ था। जिसमें उनके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। हालांकि, अभी तक मुनव्वर फारूकी ने अपनी शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications