Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं मुनव्वर फारूकी की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड नाजिल, जिसको देख लोग कह रहे हैं भाभी...

कौन हैं मुनव्वर फारूकी की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड नाजिल, जिसको देख लोग कह रहे हैं भाभी...

मुंबई, 09 मई: कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए रिएलिटी शो 'लॉक अप' के विनर बन चुके स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। लॉक अप के विनर बनते र रात (8 मई) शो की सक्सेस पार्टी हुई, इस पार्टी में मुनव्वर फारूकी को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ये मिस्ट्री गर्ल मुनव्वर की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है...क्योंकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मुनव्वर फारूकी के साथ दिखने वाली ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं?

मुनव्वर फारूकी ने रोमांटिक फोटो शेयर कर बढ़ाया सस्पेंस

मुनव्वर फारूकी ने रोमांटिक फोटो शेयर कर बढ़ाया सस्पेंस

असल में मुनव्वर फारूकी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मिस्ट्री गर्ल के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की। इस फोटो में मिस्ट्री गर्ल के साथ मुनव्वर फारूकी गले लगते हुए उन्हें पीछे से पकड़े हुए दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर कर मुनव्वर फारूकी ने दिल का साइन भी बनाया और बैकग्राउंड म्यूजिक में दिलजीत दोसांज का लवर वाला गाना लगाया।

ऐसा लगता है मुनव्वर इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं

ऐसा लगता है मुनव्वर इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं

इस तस्वीर को देखकर तो यही लगता है कि मुनव्वर फारूकी इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं और लगता है कि उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया पर कुछ वायरल हुए वीडियो लोग इस लड़की को भाभी...भाभी... कहकर संबोधित कर रहे हैं।

कौन हैं मुनव्वर की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड

कौन हैं मुनव्वर की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर फारूकी के साथ देखी गई इस मिस्ट्री गर्ल का नाम नाजिल है। कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मिस्ट्री वुमन मुनव्वर की कथित गर्लफ्रेंड नाजिल है, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं। नाजिल सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाती हैं।

सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं नाजिल के

सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं नाजिल के

नाजिल का इंस्टाग्राम पर Nazilx नाम से है, जिसे 200K लोग फॉलो करते हैं। नाजिल का यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर 60 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं नाजिल का ट्विटर अकाउंट भी है, जिसपर 100k से अधिक फॉलोअर्स हैं।

नाजिल इंस्टा पर शेयर करते रहती हैं अपनी खूबसूरत तस्वीरें

नाजिल इंस्टा पर शेयर करते रहती हैं अपनी खूबसूरत तस्वीरें

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर नाजिल फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें और रील लगातार शेयर करते रहती हैं। हालांकि मुनव्वर ने अभी तक इनके नाम और पहचान का खुलासा नहीं किया है। लेकिन वह जल्द ही इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना सकते हैं।

पूनम पांडे ने कहा था- मुनव्वर का रिश्ता बाहर किसी के साथ है

पूनम पांडे ने कहा था- मुनव्वर का रिश्ता बाहर किसी के साथ है

इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान पूनम पांडे ने उल्लेख किया था कि मुनव्वर और अंजलि दोनों बाहर किसी न किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं शो में दोनों का 'फेक प्यार' चल रहा है। मुनव्वर फारूकी ने कंगना रनौत-होस्ट किए गए विवादास्पद रियलिटी शो 'लॉक अप' का खिताब जीता है। उन्होंने विजेता की ट्रॉफी, 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक कार और इटली की यात्रा का पैकेज मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+