Who Is Medha Rana: कौन है मेधा राणा? जिसके हाथ लगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी वॉर फिल्म, इस हीरो से लड़ाएंगी इश्क

Who Is Medha Rana: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरें आईं थीं, और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी इस बारे में एक वीडियो शेयर किया था। बीते दिनों सेट से फिल्म के रैपअप की भी खबरें आईं थी।

इन सब के बीच, 'बॉर्डर 2' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में अब एक नई एक्ट्रे की एंट्री होने जा रही है, और उनके किरदार को लेकर भी खुलासा किया गया है।

Who Is Medha Rana

'बॉर्डर 2' में अब मेधा राणा की एंट्री हो गई है। वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि वो वरुण की लव इंटरेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। यह खबर सामने आने के बाद मेधा राणा के फैंस एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि मेधा राणा 'बॉर्डर 2' से पहले 'इश्क इन द एयर', 'फ्राइडे नाइट प्लान' और 'लंदन फाइल्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी 'फ्राइडे नाइट प्लान' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर लिखा, हर कहानी को अपने किरदार मिलते हैं। हमें बॉर्डर 2 परिवार में वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में मेधा राणा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। साहस और देशभक्ति की एक यादगार गाथा के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि बॉर्डर 2 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

बॉर्डर 2 को 2026 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ होगी। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह फ़िल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म माना जा रहा है। पहले पार्ट की तरह ही यह फ़िल्म भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्माता बॉर्डर 2 में संदेशे आते हैं नामक गीत को वापस ला रहे हैं, जिसका नया वर्जन सोनू निगम और अरिजीत सिंह ने गाया है। बता दें,बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्टर करेंगे। इसके पहले उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी डायरेक्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+