Manoj Kumar: कौन हैं मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी? बॉलीवुड नहीं, इस खास फील्ड में करती हैं काम
Manoj Kumar Grand Daughter Muskan Goswami: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मनोज कुमार का गत 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
लिजेंड्री एक्टर मनोज कुमार का हुआ निधन
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी शशि गोस्वामी और बेटे कुणाल गोस्वामी को छोड़ गए हैं। दिवंगत एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी का भले ही फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन न हो लेकिन खूबसूरती के मामले में वह कई सुंदर हीरोइनों को मात दे सकती हैं।

कौन हैं मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी?
-मुस्कान गोस्वामी किसी एक्ट्रेस और डिवा से कम नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ का अपडेट लोगों को देती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27.5K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
-जानकारी के अनुसार मुस्कान गोस्वामी मनोज कुमार के बड़े बेटे विशाल गोस्वामी की बेटी हैं। विशाल ने अपने पिता मनोज कुमार की तरह फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत अजमाई थी। हालांकि वह एक्टर नहीं बने थे बल्कि म्यूजिक, विजुअल और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू किया था।
-विशाल गोस्वामी ने कभी म्यूजिक डिपार्टमेंट संभाला तो कभी प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम किया। क्लर्क फिल्म में विशाल गोस्वामी ने बतौर प्रोड्यूसर, तो जय हिंद फिल्म में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम किया था।
मुस्कान ने फिल्मों में नहीं, बिजनेस में आजमाई किस्मत
-मुस्कान गोस्वामी ने कभी फिल्मों में कदम नहीं रखा, लेकिन एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन के रूप में में अपना खुद का शो चलाती हैं। मुस्कान की शादी हो गई है और उनके पति का नाम निखिल ओहरी है। निखिल के साथ वह एक लग्जीरियस जीवन जीती हैं। हाल ही में मु्स्कान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने अमारा रखा है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुस्कान गोस्वामी ने अपने पति निखिल के साथ मिलकर ओलानी नाम की लग्जरी मोमबत्तियां बनाने वाली फर्म की स्थापना की है। ये हैंडमेड मोमबत्तियां हैं, जिन्हें प्राकृतिक चीजों से बनाया जाता है। इनमें मोम और प्रीमियम सुगंध वाले तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
-मुस्कान गोस्वामी की कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्रत्येक मोमबत्ती की बिक्री का 5 प्रतिशत स्थानीय चैरिटी और संगठनों को दान किया जाता है। इससे पहले, उन्होंने इंट्रिन्सिक नाम से अपना लग्जरी-प्रेट-वियर ब्रांड ऑनलाइन रूप से शुरू किया था। उनके पास फैशन डिजाइनिंग की डिग्री भी है।
साल 2021 में निखिल ओहरी से की थी शादी
आपको बता दें कि मुस्कान गोस्वामी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने साल 2021 में शादी की थी, जिस समय पूरी दुनिया कोविड का आतंक मचा हुआ था। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
मनोज कुमार का अंतिम संस्कार हुआ संपन्न
लिजेंड्री अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया है। दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का कल निधन हो गया था। वहीं आज यानी 5 अप्रैल 2025 की दोपहर 12 बजे मुंबई के जुहू स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है। अब मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications