कौन हैं जैस्मिन वालिया जिन्होंने बीच मैच में हार्दिक पांड्या को दी फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल
Jasmin Walia Gave Flying Kiss to Hardik Pandya Ind-Pak Match: चैंपियन ट्रॉफी 2025 का भारत ने धमाकेदार आगाज किया। बीते दिन भारत का मैच पाकिस्तान के साथ हुआ। जिसमें भारत ने पड़ोसी देश को जबरदस्त शिकस्त दी। जिसके बाद हर जगह खुशियां ही खुशियां हैं। इस मैच में एक और वाक्या हुआ, जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं
पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या के अफेयर की खबरें हैं। रिपोर्ट्स हैं कि हार्दिक ब्रिटिश सिंगर और एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। दोनों का नाम भी जोड़ा जाना शुरू हो गया है। बीते दिन चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 के भारत पाक के मैच में उनके अफेयर की खबरों पर मुहर लगती नजर आ रही है।

दरअसल, भारत पाक मैच के बीच में जैस्मिन वालिया स्टैंड्स से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को फ्लाइंग किस देती हुई नजर आईं। जिसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। हर कोई इसी बारे में बात कर रहा है। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है। दोनों ने अपने अफेयर की खबरों को नकारा भी नहीं है। जैस्मिन दुबई सिर्फ भारत पाक का मैच देखने पहुंची थीं। इस मैच में हार्दिक ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। भारत के लिए सबसे पहला विकेट भी पांड्या ने ही लिया। बता दें, जैस्मिन ने मैच देखने सफेद रंग का टॉप पहनकर पहुंची थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं। जैस्मिन ने भले ही चुपके से हार्दिक को फ्लाइंग किस दिया, लेकिन कैमरे की नजर वो बच नहीं पाईं। इसे कैमरे में तुरंत रिकॉर्ड कर लिया गया।
बता दें, हार्दिक ने मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक से 2020 में शादी की थी। दोनों की शादी बड़े ही धूम धाम से हुई थी। लेकिन बाद महज 4 साल बाद दोनों का डिवोर्स हो गया। जिसके बाद से वो सिंगल है। तभी से उनका नाम जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications